खेती को लाभकारी बनाने में गुणवत्तायुक्त बीज एवं आधुनिकतम तकनीकों की महती भूमिका : रविता तिवारी

आईएआरआई ने बांटे धान एवं मूंग के उन्नत बीज।

सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर ओइनी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र पूसा की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत चकले ओईनी पंचायत स्थित कैंजिया विष्णुपुर के अनुसूचित जाति के महिला पुरुष किसानो के बीच मध्य विद्यालय परिसर में धान के बीज का उन्नत प्रभेद पीएनआर 381 व मुंग के उन्नत प्रभेद पूसा विशाल बीज का नि:शुल्क वितरण किया गया।

यह वितरण कार्यक्रम संस्थान के प्रधान डॉ केके सिंह के मौजूदगी में बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने किसानों को बीज प्रदान करते हुए खेती को लाभकारी बनाने में गुणवत्तायुक्त बीज एवं आधुनिकतम तकनीकों के महत्व पर विस्तार से बताया, और इन बीजों की बुवाई कर खेती करने का आग्रह किसानों से किया।

इस दौरान उन्होंने ख़ास कर महिला किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपस्थित तकनीकी अधिकारी मीरा पांडेय ने बताया कि आज करीब 275 किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया है।

मौके पर प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी सहित रंजीत राय, भोला पासवान, उप प्रमुख गिरीश कुमार झा उर्फ कुनकुन झा, भाजपा नेता अतुल राज, आशीष कुमार रिक्की, सुरज कुमार चौधरी, कौशल कुमार मिश्रा, विनय कुमार राय, विनय कुमार, गणेश शंकर, प्रिंस कुमार, मृत्युंजय कुमार मिश्रा, विपन कुमार मिश्रा, बम बम सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!