आम खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

बिट्टू कुमार

बिहार/बेतिया। निगम के बगीचा रेस्टोरेंट के सभागार में चंपारण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आम खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया यह प्रतियोगिता तीन भागों में किया गया जिसमें तीन लोगों को फर्स्ट सेकंड थर्ड प्राइज दिया गया जो कि पहला प्राइज चंदन कुमार दूसरा प्राइस रानी तिवारी तीसरा तारकेश्वर प्रसाद को मिला। वही इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं चंपारण वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि यह परंपरा हमारे पुरखे द्वारा चली आ रही है आगे उन्होंने बताया कि हमारे दादा जी भोला गिरी बगहा एक के डुमरिया गांव के बगीचा में जब लोग बगीचा के रास्ते जाते थे तो हमारे दादा जी भोला गिरी ने लोगों को जबरदस्ती बुला बुलाकर आम खिलाते थे और उनको गमछा में आम भी देते थे कि वह अपने घर परिवार में ले जाकर परिवार के सदस्यों को आम खिलाएं उन्हीं को देखकर मैंने सोचा कि क्यों ना मैं भी ऐसी परंपरा को करें कि मेरे दादा जी का याद हमेशा ताजा रहे इसीलिए मैं यह आम खाओ इनाम पाओ का आयोजन लगातार 16 वर्षों से करते आ रहा हूं जो आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर करूंगा। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे एमएलसी आफाक अहमद ने कहा कि चारदालु आम चंपारण का सबसे बेस्ट आम होता है। ऐसा कार्यक्रम अजय गिरी जी द्वारा किया जा रहा है यह अच्छा कार्यक्रम रहा अगर ऐसा ही कार्यक्रम जिले में होता रहे तो मुझे बहुत ही प्रसन्नता होगी और पश्चिम चंपारण जिले का नाम रोशन होगा। मौके पर बैरिया प्रखंड के ताद्वानंदपुर के सरपंच रजिया तबस्सुम, नंदकिशोर कुशवाहा, तारकेश्वर प्रसाद, योगेंद्र यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    बेतिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    • By TN15
    • July 8, 2026
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    • By TN15
    • July 8, 2026
    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप