आजमगढ़ में अवैध शराब फैक्ट्री का राजफाश, भारी मात्रा में शराब बरामद, सात गिरफ्तार   

द न्यूज 15 

आजमगढ़ । अहरौला थाना क्षेत्र के रुपाईपुर गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने दवा कारोबारी के मकान में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का राजफाश किया है। मकान से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पांच तस्कर भागने में सफल हो गए, जबकि सात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माहुल में शराब से हुई पांच मौत और दर्जनों के बीमार पड़ने की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई हैं। तस्करी का सिंडिकेट खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने क्राइम ब्रांच को लगाया है। क्राइम ब्रांच एवं अहरौला थाना पुलिस ने रुपाई पुर गांव स्थित मोहम्मद फहीम पुत्र मोहम्मद सईद के घर पर छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया मोहम्मद फहीम अपने भाइयों के साथ मिलकर अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन कर था था। मोहम्मद फहीम के घर के निचले हिस्से से 15 पेटी अवैध शराब, छत पर कमरे से दो पेटी, मारुति वैन से पांच पेटी, आटो रिक्शा से तीन पेटी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा छह ड्रम लहन, भारी संख्या में रैपर , पैकिंग मशीन, 15 पेटी ओनरेक्स सीरप दवा, 20 हजार खाली बोतलें विभिन्न प्रकार के फ्लेवर्स की बोतलें,10 हजार फर्जी बारकोड, वैन, आटो रिक्शा, मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद हुई है। एसपी ने बताया लगभग 30 लाख रूपये से ऊपर की बरामदगी हुई है। सात अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि फरार पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके ऊपर 25- 25 हजार रुपये का इनाम मेरे द्वारा घोषित किया गया है। बहुत जल्द ही इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग मनु शंकर अग्रवाल व ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। मोहम्मद फहीम माहुल बाजार में हरा वाला रोड पर नेशनल मेडिकल स्टोर चलाता है। छापामारी टीम में सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी संजय सिंह, एसओजी प्रभारी राजकुमार सिंह , थानाध्यक्ष अहरौला संजय कुमार सिंह सहित कई थानों की फोर्स शामिल थी।

Related Posts

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

Continue reading
‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार