दुल्हन लेने जा रहा दूल्हा रास्ते में कार से उतरकर भागा, बाराती भी हो गए रफूचक्कर

द न्यूज 15 

रामपुर। यूपी के रामपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक परिवार में शादी थी। लड़की वाले बारातियों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारात समय से नहीं पहुंची थी। मामले की जब जानकारी की गई तो सभी हैरान रह गए। घर से बारात लेकर निकल चुका था। बारातियों के साथ दूल्हा रास्ते में कार से उतरा और भाग निकला। दूल्हे को भागता देखकर बाराती भी दुबक लिए। दरअसल तेज गति से आ रही दूल्हे की कार ने सड़क पार कर रहे मासूम बालक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद डरा सहमा दूल्हा कार से उतरकर किसी के घर में जाकर छिप गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। कानूनी प्रक्रिया के चलते बारात देरी से पहुंची। मामला जब गांव में पहुंचा तो संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

मामला बुधवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर फरीदपुर का है। यहां इसरार सलमानी की बेटी की बारात तहसील क्षेत्र के गांव जालफ नगला से आई थी। जैसे ही दूल्हे की तेज गति से आ रही कार ने गांव में प्रवेश किया। तभी गांव निवासी जाबुल हसन का पांच वर्षीय बेटा अली हसन सड़क पार करते हुए दूल्हे की कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर से मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद चालक व दूल्हा घबरा गया और कार को मौके पर ही छोड़ कर गांव में खिसक लिया। ग्रामीणों द्वारा दोनों को काफी तलाश किया। लेकिन किसी घर में छुपे होने के कारण जानकारी नहीं हो सकी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर बालक के शव एवं दूल्हे की कार को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए ओर गांव के ही संभ्रांत लोगों ने मामले में समझौता करा दिया। तब जाकर वर वधू पक्ष ने राहत की सांस ली। बाद में सभी शादी की रस्मे शुरू हुईं।

दुर्घटना के बाद निकाह में हुई देरी : दूल्हे की कार की टक्कर से हुई मासूम की मौत के बाद वधू पक्ष के लोगों में भी हड़कंप मच गया। जिससे चल रहा खाना आदि का कार्यक्रम रुक गया। वहीं दूल्हे के गायब हो जाने से वर पक्ष भी परेशान दिखाई दिया। दुर्घटना के कारण चार घन्टे निकाह में भी देरी हुई। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण बाद में विवाह की रस्मे शुरू हुई ओर लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Posts

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

कानपुर नगर पुलिस ने महज चार दिनों में…

Continue reading
के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे