आजमगढ़ में अवैध शराब फैक्ट्री का राजफाश, भारी मात्रा में शराब बरामद, सात गिरफ्तार   

द न्यूज 15 

आजमगढ़ । अहरौला थाना क्षेत्र के रुपाईपुर गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने दवा कारोबारी के मकान में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का राजफाश किया है। मकान से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पांच तस्कर भागने में सफल हो गए, जबकि सात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माहुल में शराब से हुई पांच मौत और दर्जनों के बीमार पड़ने की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई हैं। तस्करी का सिंडिकेट खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने क्राइम ब्रांच को लगाया है। क्राइम ब्रांच एवं अहरौला थाना पुलिस ने रुपाई पुर गांव स्थित मोहम्मद फहीम पुत्र मोहम्मद सईद के घर पर छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया मोहम्मद फहीम अपने भाइयों के साथ मिलकर अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन कर था था। मोहम्मद फहीम के घर के निचले हिस्से से 15 पेटी अवैध शराब, छत पर कमरे से दो पेटी, मारुति वैन से पांच पेटी, आटो रिक्शा से तीन पेटी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा छह ड्रम लहन, भारी संख्या में रैपर , पैकिंग मशीन, 15 पेटी ओनरेक्स सीरप दवा, 20 हजार खाली बोतलें विभिन्न प्रकार के फ्लेवर्स की बोतलें,10 हजार फर्जी बारकोड, वैन, आटो रिक्शा, मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद हुई है। एसपी ने बताया लगभग 30 लाख रूपये से ऊपर की बरामदगी हुई है। सात अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि फरार पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके ऊपर 25- 25 हजार रुपये का इनाम मेरे द्वारा घोषित किया गया है। बहुत जल्द ही इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग मनु शंकर अग्रवाल व ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। मोहम्मद फहीम माहुल बाजार में हरा वाला रोड पर नेशनल मेडिकल स्टोर चलाता है। छापामारी टीम में सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी संजय सिंह, एसओजी प्रभारी राजकुमार सिंह , थानाध्यक्ष अहरौला संजय कुमार सिंह सहित कई थानों की फोर्स शामिल थी।

Related Posts

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर पहुंचे…

Continue reading
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’