इमरान मसूद के क्षेत्र से आशु मलिक को प्रत्याशी बनाकर जल्दी कर दी सपा ने
सीटों का बंटवारा होने तक प्रत्याषियों के घोषित होने पर बात बिगड़ने की बड़ी आशंका
विधानसभा चुनाव में सपा को अधिक और कांग्रेस को कम गठबंधन की आवश्यकता
चरण सिंह
सीटों के बंटवारे के बीच में कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के सहारनपुर संसदीय क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी घोषित करने पर कांग्रेस झिल्ला उठी है। इमरान मसूद भड़क उठे हैं। पहले ही सपा के कांग्रेस को 26 सीटों के देने पर अड़ने पर कांग्रेस नेता बिदके हुए हैं। सपा महासचिव राम गोपाल यादव की तुनकमिजाजी अलग से। ऐसे में यदि अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर मोर्चा न संभाला तो बात बिगड़ सकती है।
दरअसल एक ओर सपा और कांग्रेस में सीटों का बंटवारा चल रहा है तो दूसरी ओर सपा ने पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन प्रत्याशियों में दो प्रत्याशी कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के संसदीय क्षेत्र से घोषित किये गए हैं। सहारनपुर देहात से आशु मलिक और बेहट से उमर अली खान को उम्मीदवार बना दिया गया है। जगजाहिर है कि इमरान मसूद और आशु मलिक का विवाद समय समय पर समय समय सामने आता रहता है। ऐसे में स्वभाविक है कि इमरान मसूद भड़कते। ऐसा ही हुआ। इमरान मसूद भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि दम घुटेगा तो हाथ पैर तो मारूंगा ही। कांग्रेस कोई भिखारी पार्टी थोड़े ही है। मतलब इमरान मसूद ने इन प्रत्याशियों का विरोध कर दिया है।
उधर रामगोपाल यादव ने कह दिया है कि कांग्रेस की छह सीटें बनती है। रामपुर खास और फरेंदा से उसके दो विधायक हैं और चार सीटों मथुरा, खेरागढ़, किदवईनगर, जगदीशपुर पर वह 2022 के चुनाव में दूसरे नंबर पर आई थी। उन्होंने 20 सीटें उसे और दे दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ये 20 सीटें वे हैं जिन पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। ऐसे में जब कांग्रेस ने पहली लिस्ट 181 की दी और बाद में 131 सीटों की लिस्ट दी और सपा 26 सीटें देने की बात कर रही है। स्वभाविक है कि ऐसे बात बिगड़ सकती है।
दरअसल कांग्रेस का तर्क है कि जब सत्ता में कहते हुए सपा ने 2017 में कांग्रेस को 104 सीटें दे दी थी तो अब तो वह विपक्ष में है। कांग्रेस का तर्क यह भी है कि विपक्ष में राहुल गांधी की लोकप्रियता जबरदस्त बढ़ी है। राहुल गांधी की वजह से ही समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव में 37 सीटें आई थीं। कांग्रेस को 17 सीटें मिली और 6 सीटें उसने जीत ली। कांग्रेस का मानना है कि पार्टी के आंदोलन की वजह से दलित और मुस्लिमों में पैठ बढ़ रही है।
दरअसल इन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सपा को कम और सपा को कांग्रेस की ज्यादा जरूरत है। सरकार सपा को बनानी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनना है। ऐसे में सपा को कांग्रेस की जरूरत है। यह भी जमीनी हकीकत यह है कि कांग्रेस के गठबंधन के बिना सपा सरकार बनाने में सक्षम नहीं है। राहुल गांधी की मदद के बिना अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना नामुमकिन है।
अखिलेश यादव को यह समझना होगा कि बीजेपी ने उनकी घेराबंदी के लिए एक ओर चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी का गठबंधन तैयार कराया है वहीं दूसरी ओर बसपा मुखिया को लगा रखा है। और भी दुनिया भर के हथकंडे अपनाए जायेंगे। इन परिस्थितयों में कांग्रेस के बिना सपा सरकार बन जाए, यह बहुत मुश्किल है। इसलिए अखिलेश यादव को आगे बढ़कर सीटों के बंटवारे में मोर्चा संभालना चाहिए। अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के एक साथ बैठने से ही सीटों का बंटवारा हो पाएगा।







