दिल्ली में रहता हूं लेकिन दिल में है उत्तराखंड, देवभूमि में कब होगी PM मोदी की रैली ?

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के चलते नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है। वह दिल्ली में रहते हैं लेकिन उनके दिल में उत्तराखंड भी रहता है। मोदी ने बताया कि इस बार का विधानसभा चुनाव 2022 बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है| उत्तराखंड में विकास के लिए कई योजनाओं को हरी झंड़ी दिखाई गई है। क्योंकि इसके बाद ही विकास योजनाओं में पहले से ज्यादा गति मिल पाएगी। उन्होंने कहा, कि उत्तराखंड से उनका विशेष नाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी संगठन के कार्यकर्ता रहते हुए भी वह उत्तराखंड से जुड़े हुए थे।
उत्तराखंड के कुमाऊं में नैनीताल सहित 14 विधानसभा सीटों में वर्चुअली चुनावी रैली ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी सभा के लिए वह 10 फरवरी को श्रीनगर, उत्तराखंड आ रहे हैं। कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और देश को बांटने का काम सदियों से कांग्रेस की सरकारों ने ही किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को बर्बाद करने में कांग्रेस पार्टी ने कोई कमी कसर नहीं छोड़ी। मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेकर कहा कि विकास कार्यों में कांग्रेस ने हमेशा ही रोड़ा डाला है, चाहे वो ऋषिकेश-कर्णप्रयार रेललाइन परियोजना हो या फिर ऑल वेदर रोड का प्रोजेक्ट हो। कांग्रेस की नियत और निष्ठा का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी ने पलायन और पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कोई काम नहीं किया।
बदरीनाथ, केदारानाथ सहित चारधाम यात्रा पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चारधाम भव्य और दिव्य बनेगा। इसके लिए ऑल वेदर रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब किसी भी विपरीत मौसम में भी यात्रा आसानी से की जा सकती है।

Related Posts

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में छात्रों के प्रदर्शन…

Continue reading
वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

अगर भारत माता की स्वतंत्रता के लिए क़ुरबान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

  • By TN15
  • August 18, 2026
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

  • By TN15
  • August 18, 2026
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

  • By TN15
  • August 18, 2026
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या