हैदराबाद हादसाः मां से होली में आने का वादा करके गया था छपरा का सत्येन्द्र, बेटे के बदले आया मौत का पैगाम

द न्यूज 15   

छपरा। हैदराबाद के भोईगुड़ा इलाके के लौहा एवं प्लास्टिक के कबाड़ के एक गोदाम में अचानक लगी आग की चपेट में आने के कारण छपरा के मढ़ौरा निवासी सत्येंद्र राम नामक एक मजदूर की मौत हो गई। यह मढ़ौरा के बहुआरा पट्टी का रहने वाला था। सत्येंद्र की मौत के बाद इनके दो अबोध बच्चे यतीम हो गए हैं। सत्येंद्र पिछले करीब 8 वर्षों से उक्त स्थान पर लोडिंग मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था और इसी की कमाई से इसका पूरा परिवार चलता था। सत्येन्द्र पिछले अगस्त माह में घर से अपनी ड्यूटी पर हैदराबाद गया था। इसके मौत की सूचना मिलने के बाद मढ़ौरा स्थित सत्येंद्र के पैतृक गांव बहुआरा पट्टी में कोहराम मच गया है और सत्येंद्र की मां फुला देवी सहित पूरा परिवार बिलख रहा है। जिस कारण वहां का पूरा माहौल गमगीन हो गया है। सत्येंद्र के 2 पुत्र हैं जिनमें 2 साल का शिवम और 3 माह का राज शामिल हैं।  इस घटना के बाद अब इनके पढ़ाई लिखाई से लेकर पालन पोषण तक की चिंता पत्नी मीरा कुमारी को काफी साता रही है।
तेलंगाना सरकार द्वारा दी गयी सूचना : सत्येंद्र की मां फुला देवी ने घटना के संबंध में रोते-रोते बुरा हाल है। उन्होने बताया कि उनका लाल सत्येन्द्र इसी साल अगस्त में ड्यूटी पर गया था। जाते वक्त उसने होली में आने का वादा किया था किंतु छुट्टी नहीं मिलने के कारण नहीं आ सका और असमय ही काल के गाल में समा गया।  घरवालों को इस घटना की सूचना तेलंगाना सरकार के माध्यम से आज सुबह करीब 8:00 बजे फोन से बताई गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
4 बहनों का अकेला भाई था मकेर का पंकज : वहीं मकेर के पुरूषोत्तम गांव के अंकज राम उर्फ पंकज राम की मृत्यु  तेलंगाना के हैदराबाद में फैक्ट्री में में आग लगने से‌ हो गई। इसकी सूचना जैसे ही गांव में आया कोहराम मच गया। अंकज ओम प्रकाश राम का पुत्र बताया जाता है। अंकज चार बहन और एक भाई था। अंकज की अभी शादी नहीं हुई थी।
नींद खुल जाने से बाल बाल बच गया एक मजदूर : प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेलंगाना सरकार सभी मृतकों के शव को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ पांच पांच लाख के मुआवजे का एलान भी किया है । जानकार लोग बताते हैं कि जिस गोदाम में आग लगी उस गोदाम के ऊपरी मंजिल पर करीबन 13 मजदूर सोए हुए थे। जिसमें एक आग की चपेट में आने से पहले नींद खुलने के कारण भाग निकला जबकि दूसरा झुलसने के बाद वहां के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। सत्येंद्र के परिजनों के मुताबिक घटना सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास भोईगुड़ा स्थित एक आवासीय कॉलोनी के नजदीक स्थित गोदाम में आग लगने के कारण हुई है। आग सुबह चार बचे के आस पास लगी थी।

Related Posts

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

Continue reading
वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह