श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों ने बिल्डर द्वारा करोड़ो घोटाले के खिलाफ खोला मोर्चा

ऋषि तिवारी
नोएडा। श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों ने लगातार तीसरे सप्ताह भी चिलचिलाती धूप एवं कड़ी दोपहर में बिल्डर की नाजायज लूट, मूलभूत सुविधाओं को पूरा ना करने एवं बिल्डर के द्वारा किये गये करोड़ो के घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

बता दे कि निवासियों ने बताया कि श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है जिसकी मांग एवं शिकायत निवासी पिछले करीब 5-6 साल से करते आ रहे हैं लेकिन श्री ग्रुप बिल्डर ने आज तक ना तो मूलभूत सुविधाओं एवं जानमाल से संबंधित पेंडिंग प्रोजेक्ट के काम को पूरा करने के लिए कोई काम नहीं किया और ना ही कोई इरादा दिखाया।

निवासियों ने बताया कि आज करीब 8-10 सालों से सोसाइटी चल रही है बावजूद इसके ना तो सोसायटी में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट्स है, पूरे बेसमेंट में सीपेज एवं लीकेज है जिससे सोसायटी के टावर कमजोर होते जा रहे है ना ही स्विमिंग पूल चालू है और ना ही क्लब हाउस पूरा बनाया है, सिक्योरिटी एवं हाउसकीपिंग स्टाफ भी आधा कर दिया है इसके साथ ही बिल्डर ने निवासियों से बिजली कनेक्शन एवं नया डीजल जनरेटर पावर बैकअप खरीदने के नाम पर करोड़ो रुपए का घोटाला करके आधे से भी कम क्षमता का पावर कनेक्शन एवं किराए का डीजल जनरेटर लगवा दिया, जो कि निवासियों को बिजली एवं पावर बैकअप देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। जिस बजह से एनपीसीएल की बिजली ट्रिप होती रहती है और एनपीसीएल की बिजली जाने की स्थिति में जेनरेटर बिल्कुल भी नहीं चल पाता है तथा पूरी सोसाइटी अन्धकारमय हो जाती है जिस बजह से ना तो घरो में बिजली जलती है, ना ही लिफ्ट चल पाती है और सोसाइटी के करीब 1300 परिवार, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चों के साथ हाउस अरेस्ट हो जाते हैं एवं किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में पूरी तरह से असहाय हो जाते हैं लेकिन फिर भी बिल्डर की लूट चालू है और भी बहुत सारी समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है।

निवासियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की डूबे हुए प्रोजेक्ट को रिवाइव करने की नयी पॉलिसी के अनुसार श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी को हवेलिया ग्रुप को को-डेवलपर के रूप में आवंटन कर दी गई है जिसके बाद अब सोसायटी के हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो गए हैं, क्योंकि अब बिल्डर एवं सोसायटी के असली मालिक का ही पता नहीं चल पा रहा है और बिल्डर की गुंडागर्दी एवं तानाशाही पूरे चरम पर है,

निवासियों ने बताया कि आज श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में सैकड़ों निवासियों ने लगातार तीसरे सप्ताह भी चिलचिलाती धूप एवं कड़ी दोपहर में बिल्डर की नाजायज लूट, मूलभूत सुविधाओं को पूरा ना करने एवं बिल्डर के द्वारा किये गये करोड़ो के घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोला जिसमें रेजिडेंट बिल्डर के हाई ग्रीन्स कंपनी वाले मेंटेनेंस ऑफिस, सेल्स ऑफिस, सीआरएम ऑफिस एवं प्रोजैक्ट ऑफिस पहुंचकर अपनी समस्या बताना चाही जहां पर सभी जिम्मेदार अधिकारी नदारद थे, जब भी निवासीगण बिल्डर के किसी जिम्मेदार व्यक्ति, अधिकारी या फिर डायरेक्टर्स से मिलने की कोशिश करते है तो निवासियों को या तो निराशा हाथ लगती है क्योंकि हमारे इस फ्रॉड बिल्डर का ध्यान निवासियों के हित में ही नहीं, क्योंकि उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ नाजायज तरीके से निवासियों को लूटने का है

निवासियों की मांगें इस प्रकार हैं:

(1) डीजी बैकअप-: हमारा एलेक्ट्रिसिटी बैक अप के लिये खुद का डीजी जनरेटर खरीदा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि डीजी का लोड पर्याप्त हो। डीजी रेंटेड नहीं, बल्कि हमारा खुद का होना चाहिए।

(2) बेसमेंट सीपेज और लीकेज-: बेसमेंट मे सीपेज और लीकेज की समस्या का त्वरित निदान किया जाय जो की निवाशियो के बहुत ही चिंता जनक हैं तभी पार्किंग अलोटमेंट हो पायेगा.

(3) अग्निशमन उपकरण-: पूरे सोसायटी में तत्काल अग्निशमन उपकरण स्थापना एवं मरम्मत जल्द से जल्द स्थायी समाधान के साथ पूरी होनी चाहिए,

(4) स्विमिंग पूल-: स्विमिंग पूल, जो की मई की अंतिम सप्ताह तक भी नही चल पाया , उसे तुरंत चालू किया जाए।

(5) पानी की बर्बादी-: हज़ारों लीटर पानी की बर्बादी को रोकने के लिए हर टावर के ओवरहेड टैंक में ऑटो कट सिस्टम लगाया जाए।

(6) साफ-सफाई और सुरक्षा-: बेहतर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया जाए। वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए

(7) निर्माण कार्य-: अधूरे पड़े टावर 11 और 15 और 17 का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और बेचारे निवाशियो जो की पिछले 8 बरसों से से इंतेजार कर रहे हैं उनका घर दिया जाये,

(8) मालिकाना हक-:
हमारा मालिकाना हक हमें जल्द से जल्द मिलना चाहिए।रुकी हुई रजिस्ट्रियां तुरंत शुरू की जानी चाहिए।

आज के इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में सोसायटी के सैकड़ों निवासियों पुरुष, महिला, बुजुर्ग एवं युवा शामिल हुए और अब यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, निवासियों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए अपनी आवाज़ उठाई है और उम्मीद करते हैं कि बिल्डर जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करेंगे। और जब तक यह सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक यह हल्ला बोल आंदोलन इसी प्रकार चलता रहेगा एवं भविष्य में इसे और भी मजबूती से बढ़ाया जाएगा..

अब निवासियों को डर है कि बिल्डर अपनी ताकत का फायदा उठाते हुए निवासियों के ऊपर झूठी धाराओं में पुलिस एफआईआर कराकर निवासियों की आवाज को दबा सकता है।

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !