नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में कल से शुरू होगा ‘हुनर हाट’

नई दिल्ली | देश की राजधानी में गुरुवार से वोकल फॉर लोकल के तहत, ‘हुनर हाट’ का शुरूआती होगी। 14 दिन तक चलने वाले इस हुनर हाट में देश के 30 से अधिक राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर एवं पारम्परिक पकवानों के उस्ताद भाग ले रहे हैं। स्टेडियम में होने वाले हुनर हाट 23 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक रहेगा। इसपर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि, हुनर हाट विश्वकर्मा विरासत के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा देश की हुनर की विरासत को नई ऊर्जा, साथ ही मौका-मार्केट भी मुहैया कराया जा रहा है।

हुनर हाट ने पिछले लगभग 6 वर्षों के दौरान 7 लाख 50 हजार से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इनमें 40 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।

जानकारी के अनुसार, हुनर हाट में असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, गुजरात, लद्दाख, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, नागालैंड, मेघालय, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, गोवा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, चंडीगढ़, हरियाणा सहित 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शामिल हैं। वहीं ये कलाकार अपने साथ हस्तनिर्मित शानदार एवं दुर्लभ स्वदेशी उत्पाद लेकर आये हैं।

साथ ही हुनर हाट के बावर्चीखाना में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारम्परिक पकवान हिंदुस्तान के हर क्षेत्र के जायके का मजा देगा।

इस हुनर हाट में पंकज उधास, अल्ताफ राजा, दलेर मेहदी, सुरेश वाडेकर, सुदेश भोसले, कविता कृष्णमूर्ति, अमित कुमार, मनोज तिवारी, पवन सिंह सहित अन्य मशहूर कलाकारों का आकर्षण रहेगा। गुरुवार से शुरू होने जा रहे हुनर हाट में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव एवं केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी के अलावा अन्य भाजपा वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Related Posts

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

ऋषी तिवारी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर शनिवार…

Continue reading
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे