गांवों के स्वस्थ नौजवान अपने-अपने गांवों में दें रात्रि के समय ठीकरी पहरा : डीसी

करनाल जिला में रात्रि गश्त के लिए आदेश जारी

करनाल, (विसु)। उपायुक्त उत्तम सिंह ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद देश में उत्पन्न उत्तेजनापूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आमजन की सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पंजाब विलेज एण्ड स्माल टाउन पैट्रोल एक्ट-1918 की धारा (3) के तहत जिला करनाल के सभी गांवों के स्वस्थ नौजवानों को अपने-अपने गांवों में रात्रि के समय ठीकरी पहरा देने का आदेश जारी किया है।
उपायुक्त ने जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह आवश्यक है कि गांवों में रात्रि गश्त लगाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।
इस कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायतों तथा तहसीलदार/नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
उन्होंने सभी उपमंडल मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने उप मंडलों में इन आदेशों का प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध दि पंजाब विलेज एण्ड स्माल टाउन पेट्रोल एक्ट-1918 की धारा 9 व 11 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप