सीटू व जन नाट्य मंच ने नाटक के माध्यम से 20 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी

नोएडा । मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा छीनने वाली विनाशकारी चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड़ों ) को रद्द करवाने एवं न्यूनतम वेतन 26000 रुपया मासिक के किए जाने! असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, रेहड़ी पटरी कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून लागू किए जाने! स्थाई रोजगार हो, सभी के लिए ₹10000 प्रतिमाह पेंशन घोषित की जाये! आंगनबाड़ी व सभी स्कीम कर्मियों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए आदि के मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर 20 मई 2025 को होने वाली देशवासी हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सफल बनाने के लिए सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बीएचईएल सेक्टर- 16 ए, नोएडा फिल्म सिटी पर गैर कानूनी तरीके से निष्कासित श्रमिकों द्वारा चलाए जा रहे धरना स्थल पर आज दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकारों ने वरिष्ठ रंग कमी माला हाशमी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक का मंचन करते हुए हड़ताल के मुद्दों और मांगों को रेखांकित करते हुए मजदूरों को हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि अडानी अंबानी से यारी मजदूरों से गदारी नहीं चलेगी, आजाद देश में गुलामी के फरमान लेबर कोड्स हमें मंजूर नहीं है क्योंकि कॉर्पोरेट व पूंजी परस्त सरकार द्वारा प्रस्तावित लेबर कोड्स देश के मजदूरों के साथ धोखा है। उन्होंने मजदूरों से 20 मई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और हड़ताल का हिस्सा बनने की अपील किया। सभा को सीटू जिला महासचिव रामसागर, सचिव रामस्वारथ ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिरसवल, रणजीत सिंह चौटाला, मनमोहन सागर, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार (पर्यवेक्षक), उत्तम राहा, कृष्णपाल, शालू, सुजाता, बीना, वंदना हलदर, सोनी, गुलाबो, गुड्डी, रतन दास, ग्रीस व अमर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप