कोविड के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता

नोएडा । कोविड के नए वेरियंट “ओमिक्रॉन को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित सभी विभाग मिलकर कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार हैं। विदेश से आए लोगों की लगातार निगरानी की जा रही हैहालांकि अभी तक ‌जनपद में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया हैलेकिन प्रदेश सरकार से मिली गाइडलाइन के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा आमजन को डरने की नहींबल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। सभी लोग संपूर्ण टीकाकरण कराएं और कोविड प्रोटोकॉल का अच्छी तरह से पालन करें।

सीएमओ ने बताया कोविड के नए वेरियंट “ओमिक्रॉन” से मॉस्क ही बचाव करेगा। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि मुंह और नाक को अच्छे से ढकते हुए मॉस्क लगाने के बाद ही घर से निकलें और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मॉस्क लगाने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दो लोगों में कम से दो गज की दूरी होनी चाहिए। शादी-विवाह के सीजन में मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अनावश्यक रूप से किसी चीज को छूने से बचें और ऐसा करने पर अपने हाथों को सेनेटाइज करना न भूलें। घर में जाएं तो सबसे पहले साबुन-पानी से हाथ धोना न भूलें। गर्म पानी से गरारे और भाप लेते रहें।

कोविड टेस्ट कराएं

जुकामखांसीबुखार आईएलआई (इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस) या सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (सारी) के लक्षण आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेकर अपना कोविड टेस्ट कराएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।

टीके की दोनों डोज लगवाएं

डा. शर्मा ने कहा कोविडरोधी टीका लगवाने से कोविड की गंभीरता का खतरा काफी हद तक कम हो जाता हैइसलिए यदि अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है तो अवश्य कराएं। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक केवल टीका की एक डोज ली है वह समय पर दूसरी डोज भी अवश्य लें।

Related Posts

वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
  • TN15TN15
  • January 12, 2026

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?