दिल्ली सरकार ने कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने पर कतर एयरवेज को भेजा कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली, एतिहाद और अमेरिकन एयरलाइंस के बाद, दिल्ली सरकार ने अब कतर एयरवेज को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अनिवार्य कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने में विफल रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ऐसे समय पर जारी किया गया है, जब कई देशों से भारत आ रहे नागरिक कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जा रहे हैं।

नोटिस में कहा गया है कि उड़ानों में दो प्रतिशत यात्रियों के साथ रैंडम परीक्षण के मानदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था, जोकि रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे।

दिल्ली सरकार के एक नोटिस के अनुसार, कतर एयरवेज की उड़ान मंगलवार को दोहा के हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची और यह कुल यात्रियों के 2 प्रतिशत यात्रियों की पहचान करने में विफल रही, जिन्हें रैंडम आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना था।

नोटिस में कहा गया है कि कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और माना जाएगा कि स्टेशन प्रबंधक के पास मामले में कहने के लिए कुछ नहीं है। ऐसी दशा में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले दिन में, राज्य सरकार ने एतिहाद एयरवेज को अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए दिशानिर्देशों के कथित गैर-अनुपालन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

4 दिसंबर को उसने इसी आधार पर अमेरिकन एयरलाइंस को भी इसी तरह का नोटिस जारी किया था।

गौरतलब है कि यात्रियों को सफर से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर जानकारी देनी होती है। साथ ही आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट भी देनी होती है, लेकिन इन एयरलाइंस से आए यात्रियों ने कोई जानकारी नहीं दी थी। बता दें कि ओमिक्रॉन को देखते हुए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है।

Related Posts

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

Continue reading
यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!