17 मार्च से श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। श्रीहनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन समिति ने सेक्टर-20 में प्रेसवार्ता का आयोजन कर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। कथा का आयोजन श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा किया जा रहा है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 17 मार्च से 23 मार्च तक सेक्टर 20 स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से प्रतिदिन सायं 04 बजे से 07.30 बजे तक कथा व्यास आचार्य विष्णुकांत पराशर जी द्वारा श्रीमद्भागवत जी की कथा का गुणगान किया जायेगा।17 मार्च को दोपहर बाद 02.00 बजे सेक्टर 20 स्थित श्री हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी।22 मार्च को होली मंगल मिलन का आयोजन किया जाएगा।23 मार्च को अंतिम दिन कथा पूर्वाह्न 10.00 बजे शुरू होगी तथा हवन एवं व्यास पूजन के साथ ही कथा का समापन हो जायेगा।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि फाल्गुन मास एवं होली महोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें कथा व्यास जी द्वारा सैकड़ों नोएडावासियों को श्रीमद्भागवत जी की ज्ञानवर्धक कथा का श्रवण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम मित्र मंडल कथा के आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कथा के संयोजक अनिल गोयल ने बताया कि भागवत कथा के आयोजन से नोएडा के निवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को जानने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, हनुमान मंदिर समिति की अध्यक्षा सुशीला शर्मा,गंगाराम यादव, एस एम गुप्ता, अनंत वर्मा, मनोज गोयल विनय गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

    Continue reading
    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद