नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर रानीगंज में भव्य उत्सव

 अनुप जोशी

रानीगंज- नरेंद्र मोदी के तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर रानीगंज में भव्य उत्सव मनाया गया। रानीगंज सर के भाजपा अध्यक्ष देबजीत खां के नेतृत्व में समर्थकों ने मिठाईयां बांटी और आतिशबाजी की। इस मौके पर पूरे इलाके में जश्न का माहौल था और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

इस दौरान रानीगंज शहर के भाजपा अध्यक्ष देबजीत खां ने बताया आज बहुत खुशी का दिन है,आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इस खुशी के अवसर पर आज यहां लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जा रही हैं और बड़े जॉइंट स्क्रीन पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि रानीगंज के लोग हमेशा भाजपा के साथ रहे हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव का परिणाम इस बात को दिखाता है कि रानीगंज के बड़े से बड़े टीएमसी नेता के वार्ड में भी हर एक बूथ पर भाजपा को बढ़त मिली है। सिर्फ दो अल्पसंख्यक वार्डों को छोड़कर हर वार्ड में भाजपा को बढ़त मिली है।
रानीगंज में इस अवसर पर उत्सव का माहौल था, और भाजपा समर्थकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?