आसनसोल से कार छीनकर भागे डकैत, कार मालिक के पैर में मारी गोली

रानीगंज के स्वर्ण आभूषण शोरूम में दिनदहाड़े डकैती, रानीगंज थाना पुलिस की विफलता दिखी, श्रीपुर फांड़ी प्रभारी ने दिखाई दिलेरी, अकेले डकैतों से लिया लोहा, मेघनाथ के फायरिंग से घबराकर भागे डकैत, एक को लगी गोली, लूट का माल लेकर फरार होने में डकैत हुए कामयाब, करोड़ों की ज्वेलरी लूट की आशंका

 

 अनुप जोशी

रानीगंज- रविवार की दोपहर रानीगंज के तार बांग्ला इलाके में सेंको गोल्ड नामक गहनों के शोरूम में दिनदहाड़े डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 7 से 8 डकैतों के एक गिरोह ने शोरूम पर हमला किया। सभी के पास बंदूकें थीं और उन्होंने कई राउंड गोलियां चलाईं। डकैत शोरूम से कुछ गहने भी लूटकर ले गए।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक डकैत को गोली भी लगी, हालांकि वह अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा। शोरूम के एक अधिकारी शिवाशीष भट्टाचार्य ने बताया कि डकैत गार्ड की बंदूक छीनकर फरार हो गए। फिलहाल चोरी हुए गहनों की कुल राशि का अनुमान नहीं लगाया जा सका है।
डकैत 4 मोटरसाइकिल से आए थे लेकिन भागने के क्रम में एक मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गए। सभी डकैतों ने अपने मुंह ढक रखे थे और सभी के हाथों में हथियार थे। वे तारबांग्ला मोड़ से महावीर कोलियरी के रास्ते निमचा तिराट डामरा होते हुए आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत महिशेला पहुंचे।

 

 

महिशेला के चक्रवर्ती चौराहे पर चारपहिया वाहन लूट की घटना के बाद इलाके में तनाव है। बताया जाता है कि दो लोग चारपहिया वाहन से कहीं जा रहे थे, तभी चार लोग आए और उन्हें कहीं ले चलने को कहा। मना करने पर गाड़ी चला रहे युवक को पैर में और पास बैठे युवक को हाथ में गोली मार दी। लुटेरों ने उनकी कार छीन ली और भाग गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। गौरतलब है कि कुछ घंटे पहले ही रानीगंज में डकैती की कोशिश की गई थी, जो असफल रही। लोगों को आशंका है कि दोनों घटनाओं के पीछे वही अपराधी समूह है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
इस दौरान डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने बताया कि अपराधी झारखंड की तरफ चले गए और पुलिस उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। जल्द ही पुलिस को सफलता मिलेगी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े गोलीबारी और डकैती की घटना निश्चित रूप से चिंताजनक है। उन्होंने व्यापारियों, खासकर गहनों के व्यापारियों को अपनी सुरक्षा खुद सुनिश्चित करने की बात कही क्योंकि पुलिस के लिए हर दुकान के सामने सुरक्षा का बंदोबस्त करना असंभव है।
श्रीपुर चौकी के प्रभारी मेघनाथ मंडल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह ड्यूटी पर नहीं होते हुए भी सिविल ड्रेस में अपराध को रोकने की कोशिश कर रहे थे और जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष देबजीत खा ने बताया की इस प्रकार की घटनाएं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती हैं, और स्थानीय प्रशासन को इस पर ध्यान देना आवश्यक है। व्यापारियों में डर का माहौल है और वे अपने व्यवसाय की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस प्रकार की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में कानून का भय कम हो गया है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को और भी अधिक सक्रिय होने की जरूरत है।
इन घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और स्थानीय निवासियों के बीच सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं। प्रशासन को चाहिए कि वे त्वरित और सख्त कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ें और इलाके में कानून व्यवस्था को बहाल करें।

  • Related Posts

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    जहरीली शराब ने बुझाए घरों के चिराग, जिम्मेदारी…

    Continue reading
    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल

    PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’