खनिज टैक्स बकायेदारों पर सरकार सख्त, संपत्ति होगी जब्त

पटना। ब्यूरो। बिहार में बालू, ईंट, पत्थर जैसे लघु खनिजों का इस्तेमाल कर टैक्स नहीं चुकाने वाले कारोबारियों पर अब सरकार सख्त कार्रवाई करने जा रही है। खान एवं भू-तत्व विभाग ने फैसला लिया है कि बकाया टैक्स की वसूली के लिए बड़े बकायेदारों की संपत्ति जब्त की जाएगी।

बकायेदारों पर नीलामी की कार्रवाई शुरू:

राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे कारोबारी हैं जो बार-बार नोटिस के बावजूद टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। इनके खिलाफ नीलाम वाद की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सरकार के अनुसार, जब तक बकाया टैक्स की वसूली नहीं होती, तब तक संबंधित कारोबारियों की संपत्तियों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश:

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में खनिज ब्लॉकों की नीलामी और संचालन को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिलों में बकायेदारों की संपत्तियों का आकलन कर जब्ती की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए।

बड़े बकायेदारों की सूची तैयार:

सूत्रों के मुताबिक, खान एवं भू-तत्व विभाग जिलों से समन्वय कर बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर रहा है। अब जल्द ही उन पर नीलामी और जब्ती की कार्रवाई शुरू होगी।

  • Related Posts

    ‘यही हाल रहा तो राजनीतिक़ ड्रामेबाजी के उस्ताद बन जाएंगे प्रशांत किशोर, JDU का वार
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज…

    Continue reading
    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई मेल आने के बाद एक्‍शन में पुलिस, कर रही छानबीन

    • By TN15
    • July 13, 2026
    नोएडा में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई मेल आने के बाद एक्‍शन में पुलिस, कर रही छानबीन

    आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठग लिए करोड़ो रुपए!

    • By TN15
    • July 13, 2026
    आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठग लिए करोड़ो रुपए!

    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    • By TN15
    • July 13, 2026
    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    • By TN15
    • July 13, 2026
    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण

    • By TN15
    • July 13, 2026
    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े