महिला सिपाही से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने का आरोप

 जमुई। एक महिला सिपाही ने यातायात विभाग के दारोगा धीरज कुमार सुमन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दारोगा पहले उससे फोन पर बातचीत करता था, फिर अचानक उसके किराए के मकान पर आकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिया। इसके बाद शादी का वादा कर लगातार उसका शोषण करता रहा।

शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे, फिर मारपीट शुरू की:

महिला सिपाही का आरोप है कि दारोगा ने ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर उससे लाखों रुपये खर्च करवाए। जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी।

गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात:

आरोप के अनुसार, जब महिला सिपाही गर्भवती हो गई, तब धीरज कुमार सुमन ने अपनी बहन की शादी का बहाना बनाकर उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

पुलिस महकमे में हड़कंप, केस दर्ज:

महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि महिला सिपाही की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, धीरज कुमार सुमन को पुलिस विभाग में ‘कृष्ण-कन्हैया’ के नाम से जाना जाता है। उस पर पहले भी दो-तीन महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप लग चुके हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी