47 की उम्र में मिली नौकरी वाली खुशखबरी

 नाती-पोता के साथ बेटे भी हैं टेंशन में

 आरा । भोजपुर जिले में होमगार्ड की बहाली का मामला अजीबोगरीब मोड़ ले चुका है। लगभग 18 साल पहले जिन युवाओ ने फॉर्म भरा था, वे अब अधेड़ उम्र के हो चुके हैं। अब जाकर उनकी शारीरिक दक्षता जांच शुरू होने जा रही है। 301 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया 2 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी। भोजपुर जिले के शाहपुर इलाके के राजनाथ और दुर्योधन ने 18 साल पहले होमगार्ड के लिए आवेदन किया था। तब वे काफी युवा थे और रोजाना दौड़ लगाते थे। आज उनकी उम्र 51 साल के करीब है और अब जाकर उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी।
इसी तरह सुधाकर चौबे ने 28 साल की उम्र में फॉर्म भरा था और अब 47 साल के हो चुके हैं। ऐसे ही कई अभ्यर्थी हैं, जो अब पिता या फिर दादा बनने की उम्र में शारीरिक दक्षता परीक्षा देंगे। ऐसे में उनके घरवाले टेंशन में आ गए हैं कि कैसे वो उम्र में कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा दे पाएंगे।
यह भर्ती 2006 में निकाली गई थी, जिसमें लगभग 21,724 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन, विभागीय कारणों से भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी। कुछ अभ्यर्थियों ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया था। डेढ़ दशक के लंबे इंतजार के बाद अब शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा नवीन पुलिस केंद्र, आरा में दो पालियों में होगी।भर्ती परीक्षा 2 सितंबर 2024 से शुरू होगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। चयन समिति का गठन किया जा चुका है और विज्ञापन संख्या-01/2006 के तहत यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे पहले 2022 में गृह रक्षा वाहिनी में 220 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 2011 के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई थी।18 साल पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी, इसलिए कई अभ्यर्थियों का पावती रसीद गुम हो गया है। कई अभ्यर्थियों ने तो आस ही छोड़ दी थी। ऐसे में अब वे होमगार्ड कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। गृह रक्षा चयन समिति ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पावती रसीद और तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आने का निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया