बेटी सब्जी लेने गई थी बाजार, लौटी तो देखते ही कांपने लगी मां!

बोली- सुशासन नहीं योगी वाला बुलडोजर चाहिए!

  शिवहर। बिहार के शिवहर जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि सब्जी खरीदने गई एक नाबालिग को चार दरिंदों ने अपना शिकार बनाया। दो बाइक पर सवार चारों युवकों ने सुनसान जगह पर ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय लड़की की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने एक आरोपी पप्पू कुमार को मौके पर ही धर दबोचा, जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे।ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और उसे एक झोपड़ी में बंद कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही आरोपी पप्पू झोपड़ी से भाग निकला, लेकिन उसकी बाइक पुलिस ने ज़ब्त कर ली। पीड़िता की मा की शिकायत पर गुरुवार को तरियानी थाने में मामला दर्ज किया गया। पीड़िता की मां ने कहा कि उसे क्या पता था कि बेटी को सब्जी खरीदने भेजना इतना महंगा पड़ेगा। नीतीश कुमार के सुशासन में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।उन्होंने आगे कहा कि यूपी की तरह बिहार में भी दुराचारियों के खिलफ सख्त और त्वरित कार्रवाई नहीं होती है। तभी तो इतने कड़े कानून बनने के बाद भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी पप्पू कुमार को शनिवार को शिवहर-मुजफ्फरपुर स्टेट हाईवे पर नरवारा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शिवहर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी