गंगा घाट पर मौज ले रहा था रसेल वाइपर का जोड़ा!

 भागलपुर में स्नान करने पहुंचे लोगों में हड़कंप

दीपक तिवारी

पटना/भागलपुर। गंगा घाट पर जब लोग स्नान करने पहुंचे तो वहां पर दो रसेल वाइपर सांप मौज ले रहे थे। वैसे भी इन दिनों जहरीले सांपों का खौफ भागलपुर में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन घरों में सांप घुसने और लोगों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सांपों के काटने से मौतों की खबरें भी डर पैदा कर रही हैं। सबसे ज्यादा खौफ एशिया के सबसे जहरीले सांप रसेल वाइपर का है, जो इन दिनों भागलपुर में अक्सर दिखाई दे रहा है। वन विभाग लगातार रसेल वाइपर को पकड़कर जंगल में छोड़ रही है।
कभी किसी के घर से तो कभी गर्ल्स हॉस्टल की टंकी से, रसेल वाइपर को रेस्क्यू करने की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला भागलपुर के बरारी स्थित गंगा घाट का है, जहां दो रसेल वाइपर को देखकर गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। दरअसल, इन दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। तेज पानी के साथ कई खतरनाक जीव-जंतु भी बहकर आ रहे हैं, जो लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं।
भागलपुर के गंगा घाट पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। नमामि गंगे योजना के तहत ज्यादातर घाटों पर रिवर फ्रंट का काम चल रहा है। रविवार को भी लोग रिवर फ्रंट के पास बनी सीढ़ियों पर लोग गंगा स्नान और पूजा-पाठ कर रहे थे, तभी पानी के तेज बहाव में दो रसेल वाइपर बहते हुए घाट किनारे आ गए। सांपों को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों विशालकाय सांपों को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में लोग एक-दूसरे को सांपों से बचने की सलाह देते हुए साफ सुने जा सकते हैं। कुछ लोग इन्हें अजगर बता रहे हैं, तो कुछ लोग रसेल वाइपर बता रहे हैं।वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है, ‘यह रसेल वाइपर है, इसके काटने से इंसान का बचना मुश्किल है।’ रसेल वाइपर दिखने में अजगर जैसा होता है, लेकिन इसका रंग अलग होता है। यह बहुत ही जहरीला सांप होता है। अगर यह किसी को काट ले, तो इसका जहर बहुत तेजी से फैलता है और शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं। कई बार तो पीड़ित को अस्पताल पहुंचने तक का भी मौका नहीं मिल पाता।रसेल वाइपर के काटने के बाद सबसे पहले काटने वाली जगह पर तेज दर्द और सूजन शुरू होती है। इसके बाद मसूड़ों, पेशाब और थूक में खून आने लगता है। रक्तचाप गिर जाता है और दिल की धड़कन कम होने लगती है। काटने की जगह पर छाले पड़ जाते हैं, जो गंभीर मामलों में पूरे शरीर में फैल जाते हैं।ये पहली बार नहीं है, जब भागलपुर में रसेल वाइपर सांप मिले हैं। 6 अगस्त को भी लालबाग स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल से वन विभाग ने 42 रसेल वाइपर सांपों को रेस्क्यू किया था। हैरानी की बात ये है कि ये सभी सांप हॉस्टल की एक ही टंकी में मिले थे। दरअसल, रसेल वाइपर सांप अंडे नहीं देते, बल्कि बच्चे देते हैं।भागलपुर वन विभाग के मुताबिक, जून से अगस्त के पहले हफ्ते तक 160 से ज्यादा सांपों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें से ज्यादातर सांपों को शहर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया है। इनमें रसेल वाइपर जैसे जहरीले सांप भी शामिल हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर वे कहीं भी सांप देखें, तो उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग को सूचित करें।वन विभाग का कहना है कि अगर किसी को सांप काट ले, तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें। समय पर इलाज मिलने पर सांप के काटे का इलाज संभव है।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?