बॉयफ्रेंड को ढूंढते हुए हैदराबाद से बिहार पहुंची लड़की

 मधुबनी। मधुबनी में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। पहले फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली और फिर चार साल तक लिव इन में रहने के बाद प्रेमी गर्लफ्रेंड को झांसा देकर फरार हो गया। प्रेमी की शादी की तैयारी की भनक लगते ही प्रेमिका हैदराबाद से बिहार के मधुबनी पहुंच गई।
दरअसल, पूरा मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा गांव की है। गांव से निकलकर युवक शहर में नौकरी करने पहुंचा, जहां फेसबुक के जरिये एक युवती से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती भी हुई। जिसका लड़के ने गर्भपात करवा दिया। लड़की के मां-बाप, बहन सभी को युवक ने लड़की के साथ शादी करने का भरोसा दिया लेकिन चोरी छिपे लड़की को चकमा देकर शहर से अपने गांव लौट आया।
पीड़ित लड़की ने बताया कि वह स्टेशन पर रहकर लड़के के गांव घर का पता करते हुए बेनीपट्टी पहुंची है। जहां उसने थाने में आवेदन देकर अपनी आपबीती बताई है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना में आवेदन देने के बाद लड़की डीएसपी से भी मिलने पहुंची। पीड़ित लड़की ने बताया कि बेनीपट्टी प्रखंड के समदा गांव के परमेश्वर यादव का पुत्र फूल बाबू यादव हैदराबाद में नौकरी करता था। लड़की बंगाल की रहने वाली है और वह भी हैदराबाद में नौकरी करती थी।
इसी दौरान दोनों का फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती हुई जिसका अबोर्शन करवा दिया गया। लड़का अक्सर लड़की के परिवार वालों से मिलता रहा था और शादी करने का वादा करता था। इस बात की जानकारी लड़के के परिजनों को भी थी लेकिन हाल में ही 10 दिसम्बर को लड़की को जानकारी मिली कि उसका प्रेमी फुल बाबू यादव उसे धोखा देकर गांव में शादी रचाने वाला है।
ऐसे में वह ट्रेन पकड कर मधुबनी आ गई। लड़के के घर का पता कि तो बेनीपट्टी पहुंची। लड़की का कहना है कि वह बेनीपट्टी में है इसकी जानकारी लड़के और उसकी दोस्तों को हो चुकी है। ऐसे में फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लड़की ने बताया कि उसने बेनीपट्टी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

  • Related Posts

    पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में…

    Continue reading
    पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
    • TN15TN15
    • July 22, 2026

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी सहित विपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    • By TN15
    • July 23, 2026
    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    • By TN15
    • July 23, 2026
    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    • By TN15
    • July 23, 2026
    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    • By TN15
    • July 23, 2026
    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    • By TN15
    • July 23, 2026
    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

    • By TN15
    • July 23, 2026
    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल