दिल्ली में जेएनयू के छात्रों ने जदयू ऑफिस का किया घेराव

 अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे,  नीतीश से मांगा इस्तीफा

 नई दिल्ली/पटना। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ नीतीश सरकार निशाने पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पटना से लेकर अब दिल्ली तक प्रदर्शन हो रहा है। मंगलवार को देश के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में एक जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय यानी जेएनयू के छात्रों ने भी बीपीएससी आंदोलनकारियों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। बिहार के बाद इस मामले की आंच अब दिल्ली तक पहुंच गई है।

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में अब जेएनयू के छात्र आए हैं। पटना में छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद अब जेएनयू के छात्रों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया है। छात्रों ने जंतर मंतर पर जेडीयू ऑफिस का घेराव किया। छात्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। जेएनयूएसयू अध्यक्ष धनंजय ने कहा, “हम छात्रों पर अस्वीकार्य दमन के कारण बिहार के मुख्यमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जेएनयू के छात्रों ने बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और आंदोलन पर सीएम की चुप्पी का विरोध किया है। जेडीयू कार्यालय के बाहर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की है। छात्रों ने सीएम के इस्तीफे की मांग की है। छात्रों ने कहा कि पेपर लेकर होने के संबंध में सख्त कानून बनना चाहिए मगर सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों पर ही भीषण ठंड में वाटर कैनन से पानी की बौछार करवा रही है। उनके खिलाफ बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया है। 13 दिसम्बर को पूरे बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा हुई। लेकिन पटना के एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों के वितरण में अनियमितता की शिकायतें आई। इसे लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया तो बीपीएससी ने पटना केंद्र की परीक्षा रद्द करने की घोषणा। हालाँकि छात्रों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए। छात्रों का कहना है कि एक केंद्र की परीक्षा रद्द कि जाती है तो बाद में मेरिट लिस्ट तैयार करने में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिसका वे शुरू से विरोध कर रहे हैं। साथ ही पूरे मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की मांग की गई। इसे लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का प्रदर्शन भी जारी रहा। इसी दौरान 29 दिसम्बर को गांधी मैदान से आंदोलनरत छात्र जब सीएम हाउस की ओर कूच रहे थे तब उन पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन