स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को नए साल में मिलेगी बड़ी सौगात

 1 अप्रैल से 35 पैसे यूनिट सस्ती होगी बिजली

 पटना। पटना समेत पूरे बिहार के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी नए साल में बड़ी सौगात देने जा रही है। बताया जा रहा है कि नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल 2025 से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बिजली 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती होने वाली है। बताया जा रहा है कि साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 1 अप्रैल से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर जनसुनवाई खरमास समाप्त होने के बाद होगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने कृषि और व्यावसायिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कई प्रस्ताव दिए हैं। इनमें फैक्टर सरचार्ज समाप्त करने और स्वीकृत भार से अधिक खपत पर जुर्माना नहीं लगाने का प्रावधान शामिल है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ का लाभ मिलेगा। वहीं, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को स्लैब सिस्टम से राहत दी जाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, एचटीएसएस (औद्योगिक) श्रेणी को छोड़कर किसी भी श्रेणी में बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव नहीं है। नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन टैरिफ का प्रस्ताव भी दिया गया है, जिसमें प्रति यूनिट 1।17 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस बीच, सोमवार को बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर, और पावर ग्रिड कंपनी के पक्षों को सुनने के बाद केस स्वीकार कर लिया। इन प्रस्तावों पर 19 फरवरी को आयोग के कोर्ट रूम में अंतिम जनसुनवाई होगी। स्मार्ट मीटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जो बिजली की खपत, वोल्टेज, करंट, और पावर फैक्टर जैसी जानकारी को रिकॉर्ड करता है। यह जानकारी, उपभोक्ता और बिजली आपूर्तिकर्ता के बीच दो-तरफ़ा संचार के ज़रिए शेयर की जाती है। स्मार्ट मीटर से जुड़ी कुछ खास बातें- स्मार्ट मीटर बिजली की खपत की जानकारी वास्तविक समय में देता है। इससे उपभोक्ता अपनी खपत पर नज़र रख सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी रोकने में मदद मिलती है। स्मार्ट मीटर में लोड मैनेजमेंट की सुविधा होती है। ज़्यादा बिजली खपत होने पर, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को अलर्ट कर देता है। स्मार्ट मीटर की मदद से बिजली बिल की स्वचालित गणना होती है, जिससे त्रुटि की संभावना कम हो जाती है। स्मार्ट मीटर से बिजली कटौती की जानकारी पहले से मिल जाती है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन