पटरी पर सरपट दौड़ रही थी गया-जमालपुर पैसेंजर, युवतियों को खींचकर ले जाने लगे बाथरूम

 गया। बिहार के गया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गया से जमालपुर जा रही एक ट्रेन में कुछ मनचले लड़कों ने युवतियों के साथ छेड़खानी की। घटना रविवार को करजरा-तिलैया स्टेशन के बीच 9404 गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में हुई। बताया जा रहा है कि एक युवती को तो ये बदमाश जबरदस्ती बाथरूम में ले जाने लगे। युवती के शोर मचाने पर उसके परिवार वालों ने तिलैया स्टेशन पर ट्रेन में घुसकर मनचलों की जमकर पिटाई की। फिलहाल इसको लेकर किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को गया जंक्शन से ट्रेन रवाना हुई थी। कुछ लड़के-लड़कियां ट्रेन के फ्रंट एसएलआर कोच में सवार थे। तभी कुछ मनचले लड़कों ने युवतियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एक युवती को तो ये जबरदस्ती पकड़कर बाथरूम में ले जाने लगे। तब युवती ने इसका विरोध किया और अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि गाड़ी जैसे ही तिलैया स्टेशन पहुंची, युवतियों के परिवार वाले ट्रेन में घुस आए और मनचलों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर रेल मंडल के करजरा-तिलैया स्टेशन के बीच यह घटना हुई। इस घटना के बाद रेलवे ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले को लेकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग