पैसे के लिए पहले की मारमीट, फिर मां को जिंदा ही काट डाला

 बेटे की करतूत से बांका हैरान

 कांटा । बिहार के बांका जिले के मधुवन गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अपनी मां से पैसे मांग रहा था, लेकिन मां के पास पैसे नहीं थे। इसी बात पर गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना रविवार देर रात की है।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गांव के सभी लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह लगी, जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा। मृतका की पहचान 65 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके ही बेटे राजीव कुमार ( 30 ) पर लगा है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजीव ने अपनी मां से पैसे मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, गांव वालों का कहना है कि आरोपी राजीव मानसिक रूप से बीमार है। वह आए दिन अपनी मां से पैसे मांगता रहता था और मारपीट भी करता था। जिस कारण उसकी मां घर से भागी-भागी फिरती थी। रविवार रात भी आरोपी ने अपनी मां से पैसे मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने पुआल काटने वाले धारदार हथियार से कई वार कर अपनी मां की हत्या कर दी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’