विक्की त्यागी के बेटों पर लगा गैंगस्टर, विक्की की हत्या के बाद पहले पत्नी फिर बेटों ने संभाली गैंग की कमान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुख्यात रहे विक्की त्यागी के दोनों बेटों पर गैंगस्टर लगाया है। पुलिस ने विक्की त्यागी के पिता के खिलाफ भी न्यायालय की अवमानना करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय रहे कुख्यात विक्की त्यागी की 16 फरवरी 2015 में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट में विक्की त्यागी हत्याकांड का मुकदमा विचाराधीन है। विक्की त्यागी की हत्या के बाद गैंग की कमान उसकी पत्नी मीनू त्यागी ने संभाल ली थी। जबकि बेटे रक्षित त्यागी और अर्पित त्यागी अपराधिक मामलों में सहयोग कर रहे थे। कुछ समय बाद विक्की त्यागी के बेटों ने भी अपना अलग गैंग बना लिया। पुलिस के अनुसार विक्की त्यागी का बड़ा बेटा रक्षित त्यागी अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है। जिसमें उसके साथ उसका भाई अर्पित त्यागी और गांव पावटी निवासी गौरव सिंह और मुजफ्फरनगर शहर मोहल्ला मल्लूपुरा निवासी रितिक भी हैं। थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने इस मामले में रक्षित त्यागी को गैंग लीडर बताते हुए उसके भाई अर्पित और गैंग के सदस्य गौरव और रितिक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    • By TN15
    • September 3, 2026
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान