IPS अधिकारी ने प्‍लास से आरोपी युवकों के उखाड़े दांत, प्राइवेट पार्ट पर भी किया वार, आरोप के बाद जांच के आदेश

अधिकारी पर अबतक करीब 40 आरोपितों के दांत उखाड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिलाधिकारी कार्तिकेयन ने 2020 बैच के आइपीएस अधिकारी बलदेव सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। बलदेव सिंह 15 अक्टूबर 2022 को अम्बसमुद्रम में तैनात थे। वह प्रतिष्ठित संस्थान आइआइटी बांबे के छात्र रह चुके हैं।

चेन्नई । तमिलनाडु पुलिस के सहायक पुलिस अधीक्षक पर युवकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया है कि विभिन्न मामलों में थाने लाए गए युवकों के दांत अधिकारी ने प्लास से उखाड़ लिए। साथ ही दो लोगों के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया। सूत्रों ने कहा है कि आरोप सामने आने के बाद राज्य पुलिस ने उन्हें उनकी पोस्टिंग से मुक्त कर दिया है और अनिवार्य प्रतीक्षा पर रखा है।

प्लास से उखाड़े दांत

वहीं, जिलाधिकारी कार्तिकेयन ने 2020 बैच के आइपीएस अधिकारी बलदेव सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। बलदेव सिंह 15 अक्टूबर 2022 को अम्बसमुद्रम में तैनात थे। वह प्रतिष्ठित संस्थान आइआइटी बांबे के छात्र रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार, विभिन्न मामलों में दस युवकों को पुलिस थाने ले गई थी। इस दौरान वहां मौजूद आइपीएस अधिकारी बलदेव सिंह ने उन्हें टार्चर करते हुए प्लास से उनके दांत उखाड़ लिए।

अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की

आरोप है कि आइपीएस अधिकारी का आरोपितों को प्रताडि़त करने का यह मुख्य तरीका है। उधर, आइएएनएस के अनुसार आइपीएस अधिकारी ने पुलिस वालों से युवक चेल्लप्पा को पकड़कर रखने के लिए कहा और खुद प्लास से एक-एक कर उसके तीन दांत उखाड़ लिए।

अधिकारी पर अबतक करीब 40 आरोपितों के दांत उखाड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर दो राजनीतिक संगठन नेताजी सुभाष सेना और पुरची भारतम काची की ओर से तिरुनेलवेली और अम्बासमुद्रम में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई है।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    • By TN15
    • September 3, 2026
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान