Howrah Violence: रामनवमी पर हिंसा के खिलाफ एक्शन में ममता सरकार! CID को सौंपी जांच, बीजेपी ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

Howrah Violence: बंगाल में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद से राज्य में राजनीतिक माहौल गरमाया हुई है. इस बीच अब मामले में राज्य सरकार ने सीआईडी जांच का आदेश दिया है.

West Bengal Violence Row: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई हिंसा के बाद से राजनीति अपने चरम पर है. इसके बीच शनिवार को बड़ी खबर सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दिन हिंसा की सीआईडी (CID) जांच करेगी. राज्य सरकार ने सीआईडी जांच का आदेश दिया है. इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है. सीआईडी ​​के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप समेत कई ब्रांच जांच में शामिल होंगी. इसमें डीआईजी रैंक के अधिकारी होंगे.

दरअसल, राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने हिंसा को लेकर ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने ममता बनर्जी पर जुलूस के दौरान पथराव करने वालों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा “सवाल यह है कि ममता कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी.”

बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने

हावड़ा में हुई हिंसा पर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है. बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी हावड़ा हिंसा में विदेशी साजिश बताते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी. उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है.

इसके अलावा पश्चिम बंगाल बीजेपी के लोकसभा सांसद जगन्नाथ सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले में एनआईए जांच की मांग की है. उनका कहना है कि हिंसा के कारणों का पता लगना चाहिए. इसके लिए उन्होंने केंद्रीय बलों के हस्तक्षेप का अनुरोध किया है.

कैसी बनी हुई है स्थिति

हिंसा के बाद से इलाके में धारा 144 लगा दी गई है और पुलिस द्वारा लगातार माइकिंग की जा रही है. हावड़ा में कुछ अस्थिर जेबों में 3 अप्रैल तक धारा 144 बढ़ाई भी गई है. इसके अलावा हावड़ा के कई इलाकों 1 अप्रैल रात दो बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद हैं.

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    • By TN15
    • September 3, 2026
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान