बाइक चोरी कर मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-113 नोएडा की पुलिस ने बाइक चोरी कर उससे शहर में मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक नाबालिग है। गिरोह एक बाइक से तीन से चार घटना करने के बाद उसे कटवा देते और दूसरी बाइक चोरी करते थे। इनके कब्जे से चोरी की 6 बाइक और 26 मोबाइल बरामद किए गए है।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया है कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि एफएनजी सर्विस रोड सोरखा के पास कुछ बदमाश लूटपाट की योजना बना रहे है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके पांचों बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनकी पहचान सोरखा निवासी अभिषेक उर्फ कालू, बाइक मैकेनिक का काम करने वाले सेक्टर-118 निवासी मसरे आलम पुत्र मकसूद आलम, सर्फाबाद निवासी ललित यादव उर्फ लुक्का पुत्र विजेंद्र यादव और सोरखा निवासी बिमलेश उर्फ मनोज पुत्र छंग्गा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बरामद की गई नई आर-15 बाइक बरामद की है।

जो थाना सेक्टर-113 क्षेत्र से थाना क्षेत्र से 36 घंटे पहले ही चोरी की गई थी। एसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि इस गैंग का सरगना अभिषेक उर्फ कालू है। बिमलेश उर्फ मनोज नाबालिग के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है। चोरी की बाइक से ये मोबाइल और चेन स्नैचिंग का काम करते हैं। बाइक की पहचान न हो इसलिये ये लोग जल्द ही कटवा देते हैं। नई बाइक चोरी करते है। स्नैचिंग किए हुए मोबाइल ये सर्फाबाद गांव में मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले ललित यादव को बेचते हैं। और कभी कभी राह चलते व्यक्ति को सस्ते दामों में बेच देते है। इन पैसों को वह मौज मस्ती के लिए करते है।

  • Related Posts

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading
    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार