आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगी क्रेच जैसी सुविधाएं : आनंदीबेन पटेल

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय पहुंची और उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल सुलभ बनाने की कवायद करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को करीब 700 प्री स्कूल किट सौंपी। इसमें ट्राई साइकिल, रीडिंग हॉर्स एबीसीडी सेट,एनिमल सेट,ब्लैक सेट चेयर्स स्टोरी बुक,रिंग क्ले आदि शामिल है। इस मौके पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, सांसद डॉ महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजते हैं, जबकि आर्थिक रूप से मजबूत लोग क्रेच में भेजते हैं। सरकार जल्द ही इस अंतर को खत्म करना चाहती है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तरह ही आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी बड़े-बड़े संस्थानों में भेजकर ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी और सबको नॉन टीचिंग कार्य से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को सबसे पहले आंगनबाड़ी पर ध्यान देना चाहिए जब हमारी नीव मजबूत होगी तब ही हम विकसित भारत बन सकते है।

ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षित होंगे तभी भारत विकसित देश कहलाएगा। क्योंकि शिक्षा ही उस देख को प्रगति की तरफ ले जाता है। हमारे बच्चे कुपोषण का शिकार न हो इसके लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि सही खुराक न मिलने के कारण सवा महीने के करीब 431 बच्चों की मौत मां के पेट में हो ही गई। रिसर्च से पता चला है विश्व में 7-8 आयु के बच्चे 80 प्रतिशत तक सबकुछ सिख जाते बाकी का 20 प्रतिशत पूरी जिंदगी लग जाती है। बच्चों को संस्कार स्कूल और घर में मिलता है इसलिए ऐसा माहौल बनाए जो उन्हें अच्छा संस्कार मिल सके।

  • Related Posts

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन एक तरफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    • By TN15
    • August 6, 2026
    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    • By TN15
    • August 6, 2026
    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    • By TN15
    • August 6, 2026
    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!