कैलाश अस्पताल ने किया संतरे के आकार के फोड़ा का सफलतापूर्वक ऑपरेशन

ऋषि तिवारी
नोएडा। कैलाश अस्पताल में बिशन सिंह बिष्ट आए गंभीर अवस्था में आए और तब आवाज भी लगभग जा चुकी थी। अस्पताल आने के बाद उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में कई जांच किए गए। जांच के बाद चिकित्सकों को जानकारी हुई कि शरीर की मुख्य महाधमनी में संतरे के आकार का फोड़ा हो गया है। जिसके फटने से उनकी जान को खतरा हो सकता था और साथ ही मरीज की कोरोनरी एन्ज्योग्राफी से जानकारी प्राप्त हुई कि उनके हृदय को रक्त पहुंचाने वाली दो महत्वपूर्ण धमनियां भी बंद हुई है। इससे उन्हें कभी भी हृदय आघात हो सकता था। इस हृदय आघात से उनकी जान भी जा सकती थी। यह जानकारी सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल के सभागार में मुख्य कार्डियोथोरेसिक और वस्कुलर डॉ. सतीश मैथ्यू सर्जन ने दी।

मुख्य कार्डियोथोरेसिक और वस्कुलर सर्जन डॉ. सतीश मैथ्यू ने बताया कि हृय शल्य चिकित्सा की टीम ने मरीज की जान के खतरे को देखते हुए तीन चरणों में सर्जरी करने की योजना तैयार की। प्रथम चरण में दो बाईपास ग्राफ्ट से हृदय की रक्त वाहिनीयों को बाईपास किया गया। दूसरे चरण में महाधमनी से अन्य मुख्य रक्त वाहिनियों को जो मस्तिष्क में और हाथों में रक्त पहुंचाती है को ग्राफ्ट लगाकर बाईपास किया गया।

तीसरे चरण में मरीज को कार्डिएक कैथ लैब में लेकर मुख्य महाधमनी में एक एन्ड्रोग्राफ्ट लगाया गया। जिससे वह फोडे के आकार का एंट्री पाइंट सील कर दिया। इस जटिल ऑपरेशन में लगभग 15 घंटे का समय लगा। वहीं, मरीज को 7 दिन की निगरानी में भी रखा गया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक डॉक्टर कार्तिक, निदेशक डॉक्टर पल्लवी शर्मा, समूह चिकित्सा निदेशक डॉक्टर रितु वोहरा, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विजय गंजू समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Sonam Wangchuk : 20 को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे वांगचुक, लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

    20 जुलाई को संसद मार्च करेंगे सोनम वांगचुक…

    Continue reading
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस