धर्मेन्द्र, शिबू सोरेन से भगत सिंह कोश्यारी तक… देश की ये 131 हस्तियां पद्म पुरस्कार से हुईं सम्मानित

देओल परिवार के लिए आज भावुक कर देना वाला पल रहा। भारत सरकार ने दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेद्र सिंह देओल को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड एक्टर और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। इस दौरान धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल भावुक नजर आईं. वहीं, हेमा मालिनी भी अवॉर्ड ग्रहण करते समय भावुक हो गईं। उनके अलावा महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। साथ ही भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण से सम्मानित किया. उन्हें यह अवॉर्ड लोक कार्य में योगदान के लिए दिया गया।

एक्टर धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में 6 दशक तक बतौर एक्टर अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने अपने करियर में शोले, चरस, मेरा गांव मेरा देश और अपने जैसी कई शानदार फिल्में की थी। सिनेमा जगत में उनके योगदान को देखते हुए यह अवॉर्ड उन्हें सम्मान के तौर पर दिया गया है।
 

नई दिल्ली में आयोजित हुआ नागरिक अलंकरण कार्यक्रम

 

 

देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 का आयोजन 25 मई को राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया. इसमें सिनेमा जगत, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण कार्यक्रम के दौरान अवॉर्ड वितरित किए।

सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार की घोषणा की थी. इनमें पांच पद्म विभूषण पुरस्कार, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल रहे.

 

इन एक्टर्स को भी मिला पद्म सम्मान

 

इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी मौजूद रहीं. साथ ही एक्टर धर्मेंद्र के अलावा सतीश शाह, आर माधवन और मलयालम सुपरस्टार ममूटी को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को भी पद्म सम्मान मिला।

  • Related Posts

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

    Continue reading
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

    आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

    जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

    जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

    नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम

    नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम