मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और गायक विशाल ददलानी अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट और बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। देश के मौजूदा हालातों और युवाओं के रोजगार-शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए ददलानी ने निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में योग्यता और शिक्षा के बजाय केवल ‘पावर’ और ‘राजनीति’ हावी हो चुकी है। विशाल ददलानी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में रोजगार, परीक्षाओं के पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है। #VishalDadlani #EducationSystem








