एक अप्रैल से जमीन पर नहीं, बेंच पर बैठकर पढ़ेंगे बच्चे

  राजगीर। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शुक्रवार की शाम राजगीर के सर्किट हाउस पहुंचे गया से उन्हें 1:00 बजे नालंदा के स्कूलों का निरीक्षण करना था लेकिन काटपकर कर्म से हुए 5:00 बजे राजगीर पहुंचे इस दौरान पूरे दिन राजगीर और आसपास के शिक्षक हलकान रहे सर्किट हाउस में भोजन उपरांत अपर मुख्य सचिव द्वारा जिले के पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के अलावा सभी डीपीओ और इंजीनियरिंग सेल के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में एसीएस के के पाठक ने जिले के विभागीय अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों की व्यवस्था और गुणवत्ता पूर्ण को हर हाल में सुधारें। वैसे विद्यालयों को चिन्हित करें, जहां आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। विद्यालयों में शिक्षकों और नामांकित छात्र- छात्राओं की उपस्थिति शतप्रतिशत करने की हिदायत देते हुए एसीएस ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। जिस विद्यालय में छात्रों की तुलना में शिक्षक अधिक हैं या कम हैं उसकी भी जानकारी संग्रह करने का आदेश जिम्मेदार पदाधिकारियों को दिया गया है। जिस विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य ठीक नहीं है। उसकी रिपोर्ट अगले दो दिनों में राज्य मुख्यालय भेजने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बैठक में कहा ओ हर हाल में शिक्षा व्यवस्था सुधारनी चाहिए। बैठक के दौरान ही इंजीनियरिंग सेल के पदाधिकारी को तलब किया गया। योजनाओं को समय पर पूरा नहीं करने के कारण उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए हिदायत भी दी गई समय पर उनके द्वारा कार्यक्रमों को निष्पादित करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिया गया है कि अगले वित्तीय वर्ष की पहली तारीख से किसी भी स्कूल के छात्र-छात्राएं जमीन और दरी पर बैठकर पठन-पाठन का कार्य नहीं करेंगे। हर हाल में सभी विद्यालयों में बच्चों को बैठने के लिए बेंच और डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिये। इस बाबत नालंदा जिला को 22 करोड रुपए योजना और स्थापना मद में आवंटन दिया गया है। अपर मुख्य सचिव के के पाठक की समीक्षा बैठक में डीईओ, सभी संभाग के डीपीओ शामिल हुए।

बैठक में जिले के प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बेंच डेस्क की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गयी। जिले के प्राथमिक- माध्य विद्यालयों में थाली खरीद से संबंधित अध्ययन स्थिति का जायजा एसीएस द्वारा लिया गया। डीईओ ने बताया कि जिले के 90 फीसदी विद्यालयों को थाली उपलब्ध करा दिया गया है। जिले में 15 केन्द्रों पर बीपीएससी टीआरईथ्री परीक्षा होने की जानकारी एसीएस को दी गयी। उन केन्द्रों पर 9870 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। नालंदा जिले के प्राथमिक विद्यालयों में बन रहे विद्यालय भवन, चारदीवारी, शौचालय, किचेन की उपलब्ध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी विद्यालयों के बच्चों को स्कॉलरशिप, ड्रेस, पुस्तक ससमय उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार, पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी जियाउल होदा खान, डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा) मो शाहनवाज, डीपीओ अनिल कुमार, डीपीओ राजन कुमार गिरी, इंजीनियर सुनील कुमार एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर अल्प वेतन भोगी अनुसेवकों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में अपर मुख्य सचिव को वेतन बढ़ाने के लिए मांग पत्र सौंपा गया है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया