मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर प्राप्त चार दावा/आपति का निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों से करायी गयी है जाँच।

जाँचोपरान्त सभी दावा/आपतियों का नियमानुसार कराया गया है निष्पादान।

मतदाता सूची के अनुमोदन हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को 30 सितंबर तक कर दिया जाएगा प्रेषित।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में माननीय सांसदगण/विधायकगण एवं सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न।

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। अर्हत्ता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के क्रम में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि अंतर्गत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में माननीय सांसदगण/विधायकगण एवं सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। बैठक के क्रम में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 07.09.2024 को किया गया था, उस निमित दिनांक 07.09.2024 से 17.09.2024 तक माननीय सांसदगण/विधायकगण एवं सभी राजनैतिक दलों से प्रारूप प्रकाशन पर प्राप्त दावा/आपतियों के निष्पादन से संबंधित एक-एक बिन्दु पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान राजनैतिक दलों के कई प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए, जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर शामियाना, पंडाल, पेयजल आदि की व्यवस्था शामिल है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने निर्वाचन शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण सहित निर्वाचन से संबंधित किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाय। बैठक से संबंधित प्रोसिडिंग की कॉपी भी उपलब्ध कराई जाय।
मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण से संबंधित मतदान केंद्रों का प्रारूप प्रकाशन पर कुल चार (4) दावा/आपति प्राप्त हुए थे। प्राप्त दावा आतियों की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों से जाँच करायी गयी। जाँचोपरान्त सभी दावा आपतियों का निष्पादान नियमानुसार किया गया। उक्त दावा/आपतियो के निष्पादनोपरान्त मतदाता सूची के अनुमोदन हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को दिनांक 30.09.2024 तक प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, भागीरथी देवी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भारत भूषण दुबे, जेडीयू के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, सुनील राव, फरहान राजा, सुमित सिंह तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अपर समाहर्ता कुमार रविन्द्र, नगर आयुक्त शंभू कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सादिक अख्तर आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

    Continue reading
    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया