रानीगंज सिटीजंस फोरम का सड़कों की मरम्मत को लेकर प्रदर्शन, बोरो चेयरमैन ने दिया अस्थाई समाधान का आश्वासन

रानीगंज(अनूप जोशी) : गुरुवार को रानीगंज सिटीजंस फोरम ने बोरो दो कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान रानीगंज सिटीजन फोरम के सदस्यों ने बोरो चैयरमेन को ज्ञापन सौपा गया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग थी। प्रदर्शन में फोरम के सभी प्रमुख समेत रानीगंज के सामाजिक संस्था सदस्यगण शामिल थे, जिन्होंने दुर्गा पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत न होने से व्यापार और लोगों के आवागमन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर चिंता जताई।

रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खैतान ने कहा कि वर्तमान में शहर की सड़कों की हालत इतनी खराब हो गई है कि गाड़ियों का चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर निगम से आपातकालीन स्थिति में सड़कों की तुरंत मरम्मत की मांग की।
सिटीजन फोरम के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप कुमार नंदी ने बताया कि बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और यह आश्वासन दिया कि बारिश और दुर्गा पूजा के करीब होने के कारण फिलहाल स्थाई मरम्मत संभव नहीं है, लेकिन अस्थाई रूप से सड़कों को ठीक कर दिया जाएगा। दुर्गा पूजा के बाद सभी सड़कों की स्थाई मरम्मत की जाएगी।
बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी ने यह भी कहा कि नगर निगम अस्थाई रूप से सड़कों को सुधारने का काम करेगा ताकि दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को कोई समस्या न हो। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए लोडिंग-अनलोडिंग का काम समयानुसार करें और फुटपाथ पर अवैध दुकानों को न लगवाएं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुर्गा पूजा के बाद सड़कों की स्थाई मरम्मत की जाएगी और रानीगंज की सभी प्रमुख समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

  • Related Posts

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

    Continue reading
    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया