हरियाणा कांग्रेस का एक्शन, 13 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया 

चंडीगढ़। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 13 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये सभी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. जिन नेताओं को निष्कासन झेलना पड़ा है। उनमें नरेश ढांडे, प्रदीप गिल, सज्जन सिंह ढुल, सुनीटा बट्टन, राजीव मामुरम गोंडार, दयाल सिंह सिरोही, विजय जैन, दिलबाग सांडिल, अजित फोगाट, अभिजीत सिंह, सतबीर रातेरा, नीतू मान, अनिता डुल बादसीकरी का नाम शामिल है।

हरियाणा कांग्रेस की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा है कि विभिन्न संचार माध्यमों से ऐसी रिपोर्ट मिली है कि कुछ नेता और कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

 

12 सीटों पर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को दे रहे थे चुनौती

 

दिलबाग सांडिल उचाना से, नरेश ढांडे गुहला से, प्रदीप गिल जींद से, सज्जन सिंह ढुल और सुनीता बट्टन पुंडरी से, अनीता ढुल कलायत से, विजय जैन पानीपत ग्रामीण से और अजित फोगाट दादरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा राजीव मामुरम निलोखेरी, दयाल सिंह सिरोही भी निलोखेरी से, अभिजीत सिंह भिवानी से, सतबीर रातेरा बवानी खेड़ा से, नीतू मान पृथला से चुनाव लड़ रही हैं।

 

इन तीन नेताओं को भी निष्कासित कर चुकी है कांग्रेस

 

कांग्रेस ने इससे पहले चित्रा सरवारा, राजेश जून और शारदा राठौर को निष्कासित कर दिया था।  चित्रा अंबाला कैंट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने ऐसे वक्त में निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया जब पार्टी ने उनके पिता को टिकट दिया है, वहीं, राजेश जून बहादुरगढ़ से निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं तो शारदा राठौर ने बल्लभगढ़ से नामांकन भरा है।

टिकट कटने पर कांग्रेस को उन नेताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी है जो कि विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। पार्टी कुछ नेताओं को मनाने में कामयाब भी रही लेकिन कुछ ऐसे रहे जिन्होंने बगावत कर दी। इसी बगावती रुख के कारण नेताओं और कार्य़कर्ताओं को खामियाजा भी भुगतना पड़ा है।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading
    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया