गायघाट के भूसरा में पहुंचे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी

-बाबा अमरसिंह की पूजा में की शिरकत
-निषाद समाज के हक की लड़ाई को बताया जरूरी

मुजफ्फरपुर/गायघाट। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी रविवार को गायघाट प्रखंड के भूसरा गांव पहुंचे। उन्होंने बाबा अमरसिंह और केवल महाराज के पूजा कार्यक्रम में भाग लिया और विधिवत पूजा-अर्चना की।

पूजा उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने लोगों से अपील की, “एक रोटी कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए।” उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि जनता के सहयोग से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं, और जब तक निषाद समाज को उसका हक और अधिकार नहीं मिल जाता, उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

अपने भाषण में उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, “जो कल तक मेरा झोला ढोते थे, वे आज भारत सरकार में मंत्री बने बैठे हैं।” उन्होंने इसे केवल उन्हें कमजोर करने की साजिश बताया, लेकिन भरोसा जताया कि जब तक जनता का सहयोग बना रहेगा, तब तक कोई भी ताकत उन्हें झुका नहीं सकती।

इस मौके पर वीआईपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लोम पंचायत के पूर्व मुखिया और वीआईपी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज सहनी के नेतृत्व में फूल-मालाओं, अंगवस्त्रों और दर्जनों बाइक जुलूस के साथ सहनी का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वीआईपी के गायघाट प्रखंड अध्यक्ष पुकार सहनी, आनंद मधुकर, अखिलेश सहनी, पूर्व मुखिया राजेंद्र सहनी, भोगेंद्र सहनी, बंदरा प्रखंड अध्यक्ष उमेश सहनी, बैजू सहनी, संजीत सहनी समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान