रामनवमी पर सकरी मन में निकली भव्य कलश शोभायात्रा

-151 कन्याओं ने लिया भाग
-बाबा केवल महाराज की पूजा को लेकर तैयारी चरम पर
-बलि चढ़ाने की सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाएगी

मुजफ्फरपुर/बंदरा।संवाददाता।

रामनवमी के अवसर पर रविवार को सकरी मन स्थित बाबा अमरसिंह स्थान में बाबा केवल महाराज की पूजा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पूजा समिति की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में कुल 151 कन्याओं ने भाग लिया।

शोभायात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर सकरी मन, भराव होते हुए बागमती नदी के कनौजर घाट तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित अनिल मिश्रा ने पूजा-अर्चना कराई और कन्याओं से विधिपूर्वक ज़लबोझी करवाई गई। गाजे-बाजे और जयकारे के बीच शोभायात्रा पुनः यज्ञ स्थल लौटी।

पूजा समिति के सदस्य नारायण सहनी ने बताया कि बीते कई वर्षों से रामनवमी के दिन यह आयोजन होता आ रहा है। देर शाम नेवतन पूजा और सोमवार सुबह बाबा अमरसिंह को दूध और गेरूआ तथा मां कमला को खोईंच अर्पित किया जाएगा।

इसके साथ ही सोमवार को दोपहर में बाबा केवल महाराज की पूजा के दौरान सैकड़ों बकरों की बलि भी दी जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा मन्नत पूरी होने पर निभाई जाती है और इसका इतिहास कई दशकों पुराना है।

इस आयोजन में सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से गोविंद सहनी, त्रिभुवन सहनी, श्रीचरण सहनी, विनोद सहनी, रोहित कुमार, राजा कुमार, कुंदन कुमार, राजा सहनी, मुकेश कुमार समेत कई लोग शामिल रहे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान