हक, अधिकार व रोजगार के लिए श्रमिकों ने बीएचईएल कम्पनी पर 15 वें दिन भी सीटू के बैनर तले धरना प्रदर्शन जारी रखा : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा। बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- काम से रोके गए सभी श्रमिकों को काम पर वापस लो! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- मजदूरों से मत टकराओ! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- श्रम आयुक्त केंद्रीय द्वारा लिखित में दिए गए सुझावानुसार वेतनमान लागू करो! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- संस्थान में कार्यरत श्रमिकों के नाम मास्टर रोल पर दर्ज करो! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- पूर्व में मिल रही कैंटीन की सुविधा बहाल करो!

 

बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- संस्थान में कार्यरत समस्त श्रमिकों को समान कार्य का समान वेतन व सुविधाएं देनी होगी! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- श्रमिकों के साथ भेदभाव व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करना बंद करो! बीएचईएल के प्रबंधन की मनमानी, तानाशाही नहीं चलेगी आदि जोरदार नारों के साथ 07 मई 2025 को भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25 सेक्टर- 16 ए फिल्म सिटी नोएडा कम्पनी के समक्ष कांन्टे्क्ट लेबर इम्पलाईज यूनियन सीटू के बैनर तले गैरकानूनी तरीके से नौकरी से निकाले गए कर्मचारी सुरेंद्र सिरसवल, रणजीत सिंह चौटाला, मनमोहन सागर, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार (पर्यवेक्षक), उत्तम राहा, कृष्णपाल, शालू, सुजाता, बीना, वंदना हलदर, सोनी, गुलाबो, गुड्डी, रतन दास, ग्रीस व अमर को पुनः कार्य पर लेने की मांग पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 15 वें दिन भी जारी रहा।
धरना प्रदर्शन को सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित किया और श्रमिकों को हो रहे उत्पीड़न को रेखांकित करते हुए श्रमिकों से एकजुट रहकर अपने हक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को रद्द करवाने की मांग पर 20 मई 2025 को होने वाली हड़ताल की तैयारी में जुट जाने की अपील किया। साथ ही उन्होंने ग्रेनो प्राधिकरण के माली व सफाई कर्मचारियों की सुप्रीम कोर्ट में हुई जीत को रेखांकित करते हुए श्रमिकों को एकताबद्ध होकर लड़ने के लिए प्रेरित किया। सीटू जिला महासचिव राम सागर ने बताया कि 8 मई 2025 को बीएचईएल कंपनी के गेट के समक्ष होने वाली बड़ी महापंचायत को सीटू ने भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य नजर अभी स्थगित कर दिया है। लेकिन धरना जारी रहेगा।

  • Related Posts

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना…

    Continue reading
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

    • By TN15
    • September 2, 2026
    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

    …और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?

    • By TN15
    • September 2, 2026
    …और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?