राजगीर में बना अनुमंडल का पहला ओपेन एयर ट्रांसपेरेंट बाथरूम

राम विलास
राजगीर। कमरों की जगह सरकारी कार्यालय में ओपेन एयर बाथरूम यानि खुले आसमान के नीचे बथरूम बनाया गया है। सुनने में यह अटपटा लगता है. लेकिन यह सोलह आने सच है। यह मामला राजगीर अंचल कार्यालय की है। अंचल कार्यालय के दूसरे तल्ले पर एक शौचालय बनाया गया है।

वह शौचालय पुरी तरह पारदर्शी है। कोई भी व्यक्ति पुरुष हो या महिला मल – मूत्र त्याग करने जायेंगे तो उसे कोई भी दूसरा- तीसरा व्यक्ति शीशे की खिड़की से देख सकता है। अर्थात गोपनीयता शून्य से अधिक नहीं है। आधुनिक सुविधाओं वाले इस बाथरूम में इंगलिश सीट कमोड लगा हुआ है।

मग की जगह पाइप और पास में हाथ धोने के लिए वास बेसिन भी लगाया गया है। यह उत्तम व्यवस्था खुले आसमान के नीचे है। यह ओपेन एयर बाथरूम शतप्रतिशत पारदर्शी है। हाॅल के शीशे की खिड़की से साफ साफ बाथरूम के पुरुष अथवा महिला को देखा जा सकता है।

बाथरूम आधुनिक सुविधाओं से लैस है, लेकिन खुले आसमान के नीचे। शायद राजगीर अनुमंडल का यह पहला शौचालय है, जो खुले आसमान के नीचे है। इस बाथरूम में पानी का कनेक्शन है, लेकिन जलापूर्ति कभी नहीं होती है। फलस्वरूप आधुनिक सुविधाओं वाला यह बाथरूम गंदगी से अटापटा है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील