समस्तीपुर में चिराग पासवान ने की विशाल जनसभा और रोड-शो कर शाम्भवी के लिए मांगे वोट

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में बीके सिंह कोल्ड स्टोरेज मैदान में चिराग पासवान जी ने की विशाल जनसभा 

खानपुर से इलमासनगर से मथुरापुर घाट तक चिराग पासवान के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब 

 

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा लोजपा (रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को बीके सिंह कोल्ड स्टोरेज मैदान इलमास नगर में एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित कर हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खानपुर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष राम नारायण सिंह और मंच का संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने शाम्भवी को अपना बेटी कहा ये समस्तीपुर के लिए गर्व की बात हैं। विपक्षी प्रत्याशी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो हमलोगों का सगा नही हुआ वो आपका क्या होगा हजारी परिवार ने हमलोगों के पीठ में खंजर घोंपने का काम किया। मेरे पिताजी का जीते जी इन्हीं लोगों ने अपमान किया इसलिए आज सगे भाई के खिलाफ़ प्रचार में उतरना पड़ा हैं।

कांग्रेस और राजद डराने की राजनीति करती हैं ये वही लोग है जो 2005 से पहले लोगों को डरा धमका कर अपने पक्ष में वोट ले लिया करते थे अब वो दौर गुजर गया ये नया बिहार हैं। कांग्रेस देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया और आज संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रही है जिसमें वो कामयाब नही होंगे।

जिस संविधान की बदौलत नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं भला उसको वो क्यों बदलेंगे। विपक्ष के लोग लगातार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री यहां तक हमारे परिवार के सदस्यों के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे जो ठीक नही हैं। अब इन सब को वोट के चोट से जवाब देने का समय आ गया हैं मेरी छोटी बहन शाम्भवी समस्तीपुर की जनता की सेवा के लिए आपके पास लगातार पहुंच रही हैं।

एक बार आशीर्वाद दीजिए और भारी बहुमत के साथ चुनाव में विजयी बनाइए। 13 मई को एक-एक वोट हेलिकॉप्टर निशान पर पड़ना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री जी को मजबूती और मुझें बल मिल सके तभी बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के सपने को हम साकार कर सकेंगे। जनसभा के बाद खानपुर से इलमासनगर से मथुरापुर घाट मुक्तापुर रेलवे गुमटी बाजार समिति आदि जगहों से गुजरता हुआ रोड शो मगरदही घाट तक पहुंचा।

इस क्रम में चिराग पासवान जी ने सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। एनडीए कार्यक्रताओ के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर चिराग पासवान और एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी का स्वागत किया गया।

सभा को राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर‚ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी‚ जमुई विधायक श्रेयसी सिंह‚ वारिस नगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना‚ आदि ने संबोधित किया। मौके पर एनडीए के घटक दलों के जिला अध्यक्ष‚ प्रखण्ड अध्यक्ष समेत हजारों की संख्या एनडीए के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक