फिल्म “जानू आई लव यू” का फर्स्ट लुक आउट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता रत्नाकर कुमार, सुपरस्टार अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की नई फिल्म “जानू आई लव यू” का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है, जिसने फैन्स के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स और जीतेन्द्र गुलाटी ने प्रस्तुत किया है, जबकि निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। यह फिल्म वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले बन रही है, जो अपनी नई और मनोरंजक फिल्मों के लिए मशहूर है।

फर्स्ट लुक में अक्षरा सिंह का किरदार कई शेड्स में नजर आ रहा है, जो बेहद आकर्षक और मास अपीलिंग है। अक्षरा की दमदार उपस्थिति और उनकी अदाकारी दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है। साथ ही, विक्रांत सिंह राजपूत के साथ उनकी केमेस्ट्री फिल्म को और भी दिलचस्प बना रही है। यह जोड़ी दर्शकों के बीच पहले से ही लोकप्रिय है और इस फिल्म में उनकी केमेस्ट्री एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने वाली है।

फिल्म “जानू आई लव यू”को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “यह फिल्म हमारे बैनर की एक विशेष पेशकश है, जिसमें दर्शकों को एक अनोखी कहानी और मनोरंजन का जबरदस्त मिश्रण मिलेगा। अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की केमेस्ट्री इस फिल्म की जान है, और दोनों ने अपने किरदारों में जान डाल दी है। हमने फिल्म की हर एक बारीकी पर ध्यान दिया है, चाहे वह कहानी हो, संगीत हो, या तकनीकी पक्ष। हमारा लक्ष्य है कि दर्शकों को एक बेहतरीन अनुभव मिले, और यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आए।”

उन्होंने आगे कहा कि “जानू आई लव यू” में मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी है, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगा। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, और हमें पूरा विश्वास है कि यह उन सभी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। फिल्म में केवल अक्षरा और विक्रांत ही नहीं, बल्कि अन्य स्टारकास्ट जैसे अवधेश मिश्रा, रोहित सिंह मातृ, रीना रानी, काजल आनंद पाठक, आस्था सिंह, अनुप कुमार अरोड़ा भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और निर्देशन अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया है, जबकि राकेश त्रिपाठी और अनुराग मिश्रा ने इसे लिखा है।पी आर ओ रंजन सिन्हा है।

संगीत के लिहाज से भी फिल्म काफी समृद्ध है, जिसमें प्रियंका सिंह और मनोज सिंह जैसे मशहूर गायकों की आवाज सुनने को मिलेगी। राजनीश मिश्रा के संगीत निर्देशन में बने गाने निश्चित रूप से चार्टबस्टर होंगे। फिल्म का छायांकन जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी) ने की है, जबकि संतोष हरवाड़े ने इसे एडिट किया है। एम.के. गुप्ता जॉय ने फिल्म के गानों को कोरियोग्राफ किया है, जो देखने में बेहद मनोरंजक होंगे।

फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी और उम्मीदों को काफी बढ़ा दिया है। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म “जानू आई लव यू” को दर्शकों का किस तरह से रिस्पांस मिलता है।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए