मुख्यमंत्री ने 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों का किया लोकार्पण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसका निरीक्षण भी किया। उन्होंने गश्ती वाहनों की कार्यप्रणाली के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।

इन राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम (ERSS) के डायल-112 से जोड़ा गया है, ताकि आपात स्थिति में ये वाहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंच सकें। इन वाहनों पर लगे अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से, वाहन या नियंत्रण कक्ष से केंद्रीकृत समाधान की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिससे तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक श्री आलोक राज ने मुख्यमंत्री का स्वागत एक हरित पौधा भेंटकर किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री आलोक राज, गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे