आगरा के मेडिकल कॉलेज में आग, बेसमेंट में धुंआ देखकर मरीजों में अफरा-तफरी

द न्यूज 15

आगरा। यूपी के आगरा में मंगलवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के बेसमेंट में धुंआ देखकर मरीज और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि आग की घटना से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सभी को सुरक्षित अस्पताल से निकालकर दूसरे अस्पताल में एंबुलेस के जरिए शिफ्ट कर दिया गया है। उधर आग की खबर पाकर दमकल की गाड़ी और डीएम समेत कई बड़े आला अफसर मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर आगरा के मेडिकल कॉलेज के बेसमेंट में भरे कूड़े में आग लग गई थी, जिसका धुंआ बिल्डिंग में फैल गया था। धुंआ आठ मंजिला इमारत के पांचवे और छठे फ्लोर पर पहुंच गया था। छठे फ्लोर पर करीब 30 से 35 मरीज थे। अस्पताल के एक फ्लोर पर धुंआ देखकर भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों में भगदड़ सी मच गई। सभी तीमारदार अपने-अपने मरीजों को बचाने के लिए उन्हें अस्पताल के वार्ड से निकालने के लिए इधर-उधर दौड़ भाग करने लगे।
इधर अस्पताल स्टाफ भी उन्हें निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले गए।  इसके बाद एंबुलेंस के जरिए मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करवाया गया है। जानकारी के अनुसार करीब 210 मरीजों को मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस के जरिए शिफ्ट किया गया है। इधर किसी ने मेडिकल कॉलेज में आग की खबर दमकल को दे दी। दमकल की गाड़ियों भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। आग की सूचना पर डीएम समेत कई आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में भाजपा की प्रचंड जीत के बीच समाजवादी पार्टी और गठबंधन में शामिल नेताओं की ओर से ईवीएम को लेकर कई बार सवाल खड़े किए गए। मतगणना से ठीक पहले खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेन्‍स कर आरोप लगाए। हालांकि अभी तक ईवीएम से छेड़छाड़ या गड़बड़ी का कोई पुख्‍ता सबूत कहीं से सामने नहीं आया है। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर पोस्‍टल बैलेट के वोटों का हवाला देते हुए इशारों में सवाल उठाया। इसके साथ ही अखिलेश ने अपने ढंग से पोस्‍टल बैलेट में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के बड़े पैमाने पर वोट मिलने का दावा भी किया। अखिलेश ने एक ट्वीट में लिखा- ‘पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालने वाले हर उस सच्चे सरकारी कर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता!’
ओमप्रकाश राजभर का दावा-बीजेपी और बीएसपी के बीच थी मिलीभगत : उधर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर कहा है कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच मिलीभगत थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्वांचल की 122 सीटों पर भाजपा ने बसपा के टिकट तय किए। सपा गठबंधन के साथ इस चुनाव में 6 सीटें जीतने वाले सुभासपा प्रमुख ने कहा कि उनके पास सबूत भी है। उन्होंने कांग्रेस पर भी भाजपा की मदद का आरोप जड़ा है।  न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में राजभर ने कहा, ”पूर्वांचल में 122 सीटें ऐसी हैं जिनपर बीजेपी दफ्तर में बैठकर प्रत्याशी तय किए गए और सिंबल बसपा ऑफिस में दिए गए। मैं इसके लिए सबूत दे सकता हूं। जो पार्टियां 4 बार सत्ता में रहीं, चाहे वह बसपा हो या कांग्रेस, बीजेपी का समर्थन किया। उनके वोट कहां गए?”

Related Posts

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर पहुंचे…

Continue reading
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’