चित्रकूट में बड़ा हादसा टला, 35 लोगों के साथ नाव पलटी, सतर्कता से सभी को बचाया  

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। चित्रकूट में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। तीन दर्जन श्रद्धालुओं को ले जा रही नाव पलट गयी। सतर्कता और सौभाग्य से सभी को बचा लिया गया है। हादसा भरत घाट पर हुआ। सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के बताए गए हैं। दर्शन पूजन के लिए सभी मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित चित्रकूट आए थे।
पुलिस के अनुसार नयागांव थाना क्षेत्र के भरत घाट में 35 श्रद्धालुओं को लेकर घाट की तरफ जा रही एक नाव घाट के निकट सवारियों को उतारने के दौरान असंतुलित होकर पलट गई। इससे नाव पर सवार सभी यात्री नदी में गिर पड़े। नाव पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद तैराकों और अन्य लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Related Posts

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

Continue reading
‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार