पटना में एफसीआई कर्मी की गोली मारकर हत्या, मनेर में मिला शव

 पटना। बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में एक एफसीआई कर्मी और जमीन कारोबारी राजदेव राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात छितनावा गांव के खेत में उनका शव मिला। पुलिस को शक है कि जमीन के कारोबार के चलते उनकी हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
दरअसल, रविवार देर रात मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव में ग्रामीणों ने एक शव देखा। शव खेत में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर बगीचा निवासी 45 वर्षीय राजदेव राय के रूप में की। राजदेव राय एफसीआई में नौकरी करते थे और साथ ही जमीन का कारोबार भी करते थे। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि राजदेव राय की गोली मारकर हत्या की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने बताया कि रविवार रात से ही उनके भाई का मोबाइल फोन बंद था। हम लोग काफी खोजबीन किए। देर रात पता चला कि बधार में उनका शव है जिसके बाद हम सभी लोग पहुंचे और पुलिस सूचना दिया गया। मेरे भाई नौकरी के साथ-साथ जमीन का कारोबार भी करते थे। संभावना है कि जमीन को लेकर ही हत्या की गई है।
पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जमीन के कारोबार में रंजिश की वजह से हत्या की गई होगी। पटना के एसपी पश्चिमी सरथ आर एस ने बताया कि देर रात मनेर थाना को सूचना मिली कि छितनावा गांव के खेत के बधार में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना का सत्यापन कर मनेर पुलिस मौके पर पहुंची। जब शव की जांच की गई तो उक्त व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या की गई है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत