किसान नेता रतन मान की अगुवाई में डीसी उत्तम सिंह से हिसार के किसान मिलेंगे आज

खेडी चोपटा किसान आन्दोलन के मामले को लेकर

करनाल, (विसु)। हिसार के किसानों पर मुकदमे दर्ज किए जाने के मामले को लेकर में बुधवार को हिसार के किसानों का प्रतिनिधिमंडल भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान की अगुवाई में सुबह 10 बजे करनाल के डीसी उत्तम सिंह से मिनी सचिवालय स्थित कार्यालय में भेंट करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाकियू प्रवक्ता सुरेन्द्र सांगवान ने बताया कि फरवरी 2024 में हिसार के खेडी चोपटा में किसान आन्दोलन हुआ था। जिस दौरान पुलिस और किसानों में टकराव हो गया था। उस समय हिसार के उत्तम सिंह डीसी थे और मकसूद अहमद एसपी थे।

आंदोलित किसानों और प्रशासन के बीच में समझौता हुआ था कि इस मामले में किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नही किया जायेगा। बाद में 22 किसानों के नाम और 400 अन्य अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया। किसानों को उस समय केस दर्ज होने का पता चला जब किसानों के पास कोर्ट से सम्मन पहुंचे। जबकि किसान पंचायत में डीसी उत्तम सिंह ने कथित तौर पर जिम्मेदारी लेते हुए विश्वास दिलाया था कि किसी भी किसान पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।

इसी मामले में बुधवार 7 मई को हिसार के किसान करनाल के उपायुक्त उत्तम सिंह से मिलने पहुंचेंगे। डीसी से अपील की जाएगी कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं और किसानों को जो आश्वासन दिया था उसे पूरा करें। यदि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान आगामी रणनीति बनायेंगे।

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!